BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया

राजस्थान के श्रीगंगानगर नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच संगठित अपराध की काली छाया देखने को मिली है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से पूर्व पार्षद रहे और वार्ड 27 से प्रत्याशी रवीना नारंग के पति कमल कुमार नारंग से 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा ‘आरजू बिश्नोई’ बताया है और रकम न चुकाने पर जान से मारने की धमकी दी है।

सेतिया कॉलोनी निवासी और अमृत आयुर्वेदिक फैक्ट्री के मालिक कमल कुमार नारंग ने बताया कि 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजकर 9 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (एरिया कोड +1 301, मैरीलैंड, नॉर्थ अमेरिका) से WhatsApp मिस्ड कॉल आई। इसके बाद जब उन्होंने कॉल बैक किया, तो फोन उठाने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई आरजू बिश्नोई बताया। बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया है।

आरोपी ने पीड़ित को 5 करोड़ रुपये देने के लिए महज 48 घंटे की मोहलत दी है। रंगदारी न देने की सूरत में पीड़ित, उनके बेटे और पूरे परिवार को गोली मारने की सीधी धमकी दी गई है। धमकी भरे कॉल और वॉइस नोट्स सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की आईटी और साइबर सेल टीम जांच में जुटी है कि यह कॉल सच में विदेश में बैठे किसी हैंडलर द्वारा की गई है या फिर किसी स्थानीय अपराधी ने इंटरनेट/वर्चुअल नंबर तकनीक का सहारा लेकर चुनाव के माहौल में दहशत फैलाने की कोशिश की है।

पुराना हिस्ट्रीशीटर है आरजू बिश्नोई

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, खुद को कॉल पर आरजू बिश्नोई बताने वाला व्यक्ति पुराना हिस्ट्रीशीटर है. उस पर पहले से ही रंगदारी, फायरिंग और उगाही के कई संगीन मामले दर्ज है। वह जमानत पर बाहर आने के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। चुनाव के ठीक पहले बीजेपी प्रत्याशी के परिवार से इस तरह की रंगदारी मांगे जाने के बाद शहर का व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000