दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक ने करीब 5 सेकंड में 17 राउंड फायर किए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब चार साल पुराना बताया जा रहा है।

शुरुआती जांच में यह वीडियो करीब चार साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक खुर्जा क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का बेटा शादाब बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में शादाब की शादी के दौरान मेहमानों के सामने कथित तौर पर फायरिंग की गई थी। वीडियो में युवक हथियार लहराने के बाद लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है।

पिस्टल की पहचान और लाइसेंस की जांच

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल को लेकर जिगाना  पिस्टल होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हथियार की वास्तविक पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार किसके नाम पर था और उस समय उसे रखने या इस्तेमाल करने की वैध अनुमति थी या नही। बताया गया है कि युवक के पिता हाजी शफी मीट कारोबारी है। स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि शादाब को हथियार रखने और उसे दिखाने का शौक है। हालांकि इन दावों की पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है।

पुलिस और खुफिया टीम जांच में जुटी

पुलिस अब वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और फायरिंग की जगह की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो वास्तव में कब और कहां बनाया गया था और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या नही। खुर्जा के सीओ शोभित कुमार के मुताबिक, दूल्हे की फायरिंग का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है।

वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और हथियार की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और खुफिया इकाई की टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। हथियार की वैधता और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000