उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत By Pratibha Rajdar Last updated Sep 8, 2026 13 प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव में मजदूरी के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद चार सितंबर को मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद हथिगवां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान जहानाबाद फ्लाईओवर के नीचे श्रीनगर मोड़ के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। समाचार 13 Share