उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ : पुलिस को फोन करने के बाद दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम By Pratibha Rajdar Last updated Sep 9, 2026 148 प्रतापगढ़। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अमरोना श्रीकांत का पुरवा में बुधवार भोर दिल दहला देने वाली घटना हो गई। गांव निवासी सुभाष तिवारी (50) और उनकी पत्नी सपना तिवारी (45) ने भतीजे से विवाद के बाद जहर खा लिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां, डाक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में उनकी पत्नी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल में महिला की भी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मंगलवार रात भतीजे से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से आहत होकर दंपती ने सुबह करीब चार बजे यह खौफनाक कदम उठा लिया। जहर खाने से पहले सपना ने फोन कर पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। समाचार 148 Share