70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं

नई दिल्ली।पिछले कुछ समय से लोगों को मंहगाई का दौर देखने को मिल रहा है।चीनी की कीमतों के बाद प्याज की कीमतों में भी उछाल आया था,जिसको कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने बफर सिस्टम भी शुरू किया,लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि अब तक भी प्याज की कीमतों से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है।इस महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार लोगों को अपने बफर स्टॉक से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेच रही है,इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में लोगों को बाजार में प्याज 60-70 रुपये किलो तक खरीदना पड़ रहा है।

सरकार बेच रही 35 रुपये किलो प्याज

केंद्र सरकार के पास बफर स्टॉक में रखा प्याज मौजूद है, लेकिन बड़ी चुनौती ये है कि इसे प्रोडक्शन इलाकों से देश के अलग-अलग शहरों और बाजारों तक कैसे पहुंचाया जाए। केंद्र सरकार ने 24 अगस्त से बफर स्टॉक से प्याज निकालकर बेचना शुरू किया था,इसके लिए NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन का इस्तेमाल किया जा रहा है।प्याज को उत्पादक राज्यों से कांदा एक्सप्रेस के जरिए बड़े खपत वाले शहरों तक पहुंचाया जा रहा है।

क्यों महंगा हो रहा प्याज

प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण रबी और खरीफ की फसल के बीच का समय है।आमतौर पर इस दौरान पुराने रबी प्याज का स्टॉक धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और नई खरीफ फसल बाजार में पूरी तरह नहीं पहुंची होती।इससे कुछ समय के लिए प्याज की सप्लाई कम हो जाती है और दाम बढ़ जाते हैं।

क्या देश में है प्याज की कमी

इसे लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि देश में कुल मिलाकर प्याज की कमी नहीं है। साल 2025-26 में प्याज का उत्पादन 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है,जो पिछले साल के 307.67 लाख टन के लगभग बराबर है। केंद्र सरकार ने 2026-27 के लिए 2 लाख टन रबी प्याज बफर स्टॉक के लिए खरीदने का लक्ष्य रखा था,इसमें से करीब 1.21 लाख टन प्याज खरीदा जा चुका है।किसानों को बफर के लिए प्याज बेचने के लिए बेहतर कीमत देने के उद्देश्य से खरीद मूल्य भी 18.75 रुपये से बढ़ाकर 21.25 रुपये प्रति किलो किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं     |     यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा     |     सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!     |     अब जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर होगा ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |     प्रेम प्रसंग के चलते छात्र-छात्रा की मौत: घर से 500 मीटर दूर मंच से लटके मिले शव; कल शाम से थे गायब     |     प्रतापगढ़ : पुलिस को फोन करने के बाद दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम     |     अदालत ने किरायेदार की सारी दलीलें को दरकिनार करते हुए भवन स्वामी के पक्ष में दिया अपना फैसला, पोषणीयता के आभाव में वाद हुआ निरस्त      |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000