‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’…!!! महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर

कुशीनगर में एक निजी स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर से आपत्तिजनक बातें करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र का है. आरोपी दिनेश राय मोतीछपरा का रहने वाला है और द रैंबो लोरेटो अकादमी नाम से निजी स्कूल चलाता है। वायरल हो रहे 5 मिनट के वीडियो में दिनेश और महिला टीचर के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। जब टीचर कहती है कि आपका ज्यादा मन कर रहा है तो पत्नी के पास चले जाइए। इस पर दिनेश कहता कि मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। तुम काम चला दो। वायरल वीडियो में महिला टीचर बार-बार छूने से मना करती है, लेकिन दिनेश नहीं मानता है।

मैं आपकी बेटी जैसी हूं कहने पर भी नहीं माना

वायरल वीडियो में महिला टीचर आरोपी से यह भी कहती सुनाई देती है कि वह उसकी बेटी जैसी है। इसके बावजूद मैनेजर दिनेश ने उसकी बात नहीं मानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा। बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि बाहर जाकर ऐसा करने पर बदनामी हो सकती है, इसलिए स्कूल में ही मामला चल सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई।

सोशल मीडिया पोस्ट का पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर के साथ यौन उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। इसके बाद रवींद्रनगर धूस थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी एसएचओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में सब-इंस्पेक्टर विनायक यादव और कांस्टेबल पंकज सिंह भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले ने निजी स्कूलों में महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के एडीएम आदित्य कुमार प्रजापति का हुआ तवादला, मेरठ के एडीएम नगर पर हुई पोस्टिंग     |     ‘प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही हूं’, कहकर घर से निकली युवती लापता,वृंदावन पहुंचा परिवार     |     2 शादियां, गृहक्लेश और फिर एक दिन…!!!पूर्व पार्षद सद्दाम की फंदे से लटकी मिली लाश     |     ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’…!!! महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर     |     1.15 करोड़ का बीमा, प्रेग्नेंट बीवी और तीन शूटर:पति ने करवाई पत्नी की हत्या, सुपारी किलर किए थे हायर     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000