1.15 करोड़ का बीमा, प्रेग्नेंट बीवी और तीन शूटर:पति ने करवाई पत्नी की हत्या, सुपारी किलर किए थे हायर

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है । यहां एक पति ने अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कराने के लिए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया और वारदात को सड़क हादसा दिखाने की नाकाम कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सर्विलांस और तकनीकी जांच ने इस पूरे मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया । घटना पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर पुलिस चौकी के पास हटेपुर रानीताल रोड की है ।

4 सितंबर की रात डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है । प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत (सड़क दुर्घटना) का लग रहा था । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, मृतका कविता चौधरी 3 महीने की गर्भवती थी । यानी इस खूनी खेल में माँ के साथ उसके कोख में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई ।

तकनीकी जांच ने खोला राज, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

हादसे के पैटर्न पर संदेह होने पर पुलिस ने क्राइम और तकनीकी टीमों को जांच में लगाया । घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों के डंप डेटा और सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए। पुलिस ने जब पाटन क्षेत्र के तीन युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या की पूरी पटकथा सामने आ गई । गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, विक्रम अहिरवार (31 वर्ष), धनीराम उर्फ करिया (22 वर्ष) और रामजी चौधरी (21 वर्ष) ।तीनों आरोपी पाटन के चौधरी मोहल्ला के रहने वाले हैं ।

1 महीने पहले ली गई किराए की पिकअप

पुलिस जांच के अनुसार, मृतका का पति प्रयास पांडे (जो पाटन में नोटरी का काम करता है) इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है । प्रयास ने अपनी दुकान में काम करने वाले साथी मानसिंह लोधी के साथ मिलकर हत्या की स्क्रिप्ट तैयार की थी । साजिश को हादसा दिखाने के लिए वारदात से करीब एक महीने पहले आरोपी विक्रम अहिरवार के नाम से एक पिकअप वाहन (लोडिंग व्हीकल) किराए पर लिया गया, ताकि अचानक वाहन लेने पर पुलिस को शक न हो ।

3 सितंबर को प्रयास और मानसिंह ने पाटन कचहरी के पास तीनों शूटरों को बुलाया. प्रयास ने पत्नी की लाल रंग की स्कूटी (MP 20 ZR 4113) का नंबर और उसकी फोटो मोबाइल में दिखाकर पहचान कराई । 4 सितंबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच प्रयास ने कविता को किसी काम के बहाने उसी रास्ते पर भेजा। योजना के मुताबिक, हटेपुर गांव के पास पिकअप लेकर घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने कविता की स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और वाहन उसके सिर पर चढ़ाकर मौके से फरार हो गए ।

हत्या के बदले मिले 60-70 हजार रुपये

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों को सुपारी की रकम एक साथ नहीं दी गई थी । अब तक की जांच में आरोपियों को 60,000 से 70,000 रुपये का भुगतान किया जाना पाया गया है। इसमें 15 हजार और 22 हजार की दो किश्तें तथा 5-5 हजार रुपये के कई छोटे भुगतान शामिल है ।

लव मैरिज से 1.15 करोड़ के बीमा क्लेम तक: हत्या की संभावित वजहें

पुलिस जांच में पति-पत्नी के पारिवारिक बैकग्राउंड और आर्थिक पहलुओं को लेकर कई बड़े खुलासे हुए है। प्रयास पांडे और कविता चौधरी की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 2022 से 2024 तक बातचीत के बाद दोनों ने साल 2024 में कोर्ट मैरिज कर ली और भेड़ाघाट के आमा हिनोता गांव में किराए के मकान में रहने लगे। प्रयास ब्राह्मण परिवार से था और कविता चौधरी समाज से अंतरजातीय विवाह के कारण दोनों के परिवारों ने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के एडीएम आदित्य कुमार प्रजापति का हुआ तवादला, मेरठ के एडीएम नगर पर हुई पोस्टिंग     |     ‘प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही हूं’, कहकर घर से निकली युवती लापता,वृंदावन पहुंचा परिवार     |     2 शादियां, गृहक्लेश और फिर एक दिन…!!!पूर्व पार्षद सद्दाम की फंदे से लटकी मिली लाश     |     ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’…!!! महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर     |     1.15 करोड़ का बीमा, प्रेग्नेंट बीवी और तीन शूटर:पति ने करवाई पत्नी की हत्या, सुपारी किलर किए थे हायर     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000