IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी,मरने से पहले पापा को वॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा– ‘पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे’
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित बहुचर्चित ‘सुपरनोवा’ (स्पायरा बिल्डिंग) की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी। युवक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम संभव जैन था। वो हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला था। सुसाइड की वजह भी सामने आई है। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने और भारी दबाव के कारण संभव का शरीर बेहद दर्दनाक तरीके से दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। इस खौफनाक हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभव ने स्पायरा बिल्डिंग के कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकते हुए नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने का प्रभाव इतना भीषण था कि उसका शव दो हिस्सों में कट गया। शव का ऊपरी हिस्सा टावर के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर गिरा। जबकि, शव का निचला हिस्सा टावर की तीसरी मंजिल (थर्ड फ्लोर) के एरिया में गिरा। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
गुरुग्राम का रहने वाला था संभव जैन
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 की पुलिस टीम, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (FSL) की फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच और शिनाख्त में मृतक की पहचान संभव जैन (पुत्र विनय कुमार जैन) के रूप में हुई है। संभव जैन मूल रूप से टावर-ए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस (जीएच-52), मानेसर सेक्टर-1, आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम (हरियाणा) का रहने वाला था।
एक दिन के स्टे पर आया था मृतक, मानसिक तनाव में था
पुलिस जांच में सामने आया है कि संभव जैन स्पायरा बिल्डिंग (सेक्टर-94, नोएडा) में एक दिन के ठहरने के उद्देश्य से अकेले आया हुआ था। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने बालकनी से कूदकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस कार्रवाई और जांच
थाना सेक्टर-126 पुलिस ने शव के दोनों हिस्सों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम की समय सारणी और परिस्थितियों की सटीक जानकारी मिल सके। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।