बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने 803 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का किया, लोकार्पण एवं शिलान्यास…

सीएम योगी ने बलरामपुर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक के महत्व को गिनाया

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलरामपुर को बड़ी सौगात दी। विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 803 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, आवास स्वीकृति पत्र और चाबी देकर लाभान्वित किया तथा बलरामपुर की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर की धरती का ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मां पाटेश्वरी धाम ने हर परिस्थिति में इस सीमावर्ती क्षेत्र को देश और धर्म से जोड़े रखा। बलरामपुर आकर ऐसा लगता है जैसे अपने घर आया हूं। जनप्रतिनिधि मेहनत कर रहे हैं, सरकार विकास में कोई कमी नहीं आने देगी।

लाभार्थियों को किया लाभान्वित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत विकास यादव और मो. शादाब को लैपटॉप, कस्टम हायरिंग सेंटर योजना में किरन वर्मा और हिमांशु यादव को चाबी, युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजय कुमार पाल, हसन रजा और गुफरान अंसारी को 5-5 लाख के चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में किशना देवी, उर्मिला देवी, संगीता और ननका देवी को आवास स्वीकृति पत्र तथा एनआरएलएम के तहत गुड़िया वर्मा और पिंकी को 45 लाख का चेक प्रदान किया गया।

बलरामपुर अब संभावनाओं का जनपद

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बलरामपुर पिछड़ा माना जाता था, आज आकांक्षी से संभावनाओं का जनपद बन रहा है। गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास हो रहा है। पिछले 10 साल में बलरामपुर को 10 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लिए धनराशि दी गई है।

विश्वविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री से

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। भवन पूरा होने पर प्रधानमंत्री से लोकार्पण कराया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी 1957 में पहली बार बलरामपुर से सांसद बने थे, उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है। रिंग रोड, चीनी मिल विस्तार, थारू जनजातीय संग्रहालय से जनपद को नई पहचान मिल रही है।

कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत विरोधी गतिविधि और जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। आपदा और मानव-वन्यजीव संघर्ष में 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जा रहा है। साढ़े नौ साल में 9.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

इस अवसर पर विधायक पल्टूराम, रामप्रताप वर्मा, कैलाशनाथ शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह मंजू, जिला पंचायत प्रशासक आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, आयुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000