सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा  

लखनऊ। राजनीति में न कोई सिद्धांत रह गया है और न ही राजनेताओं का चरित्र ही रह गया है। सुबह किसी दल में तो शाम को किसी दल में पहुँच जाते हैं। ऐसे ही एक घटिया किस्म का नेता है, स्वामी प्रसाद मौर्या। इन्होंने बसपा से राजनीति का प्रारंभ करके भाजपा, सपा में डुबकी लगा आये हैं।

कुछ दिन पहले कांग्रेस के दरबार में पहुंचकर इंडी गठबंधन का हिस्सा बनना चाहते थे, परन्तु कांग्रेस ने दो टूक में बता दिया कि कांग्रेस में शामिल हो सकते हो ! इंडी गठबंधन का हिस्सा बनने की औकात तुम्हारे में नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए अब वेचैन हैं, उन्हें कांग्रेस की हर शर्त मंजूर है।

स्वामी प्रसाद मौर्या का पहला धाम था, बसपा। कांशीराम जी और मायावती जी की छाया में इन्होंने अपनी राजनीति सीखी। पहचान बनाई। बड़ा ओबीसी नेता कहलाए। बसपा ने इन्हें नेता बनाया। मंत्री बनाया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक बनाया। फिर भी मौकापरस्त स्वामी प्रसाद मौर्या मौका मिलते ही बसपा की हाथी की सवारी से उतर कर दूसरे धाम पहुँचने के लिए कमल का फूल पर सवार हो गये।

दूसरा धाम था, भाजपा। साल- 2016 में बसपा छोड़कर भाजपा में आए तो भाजपा ने इन्हें वो दिया, जिसकी इन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री। बड़ा कद। बड़ी जिम्मेदारी। मगर वहीं रहते हुए भाजपा के ही संस्कारों की तेरहवीं करने की बातें शुरू कर दीं।

तीसरा धाम समाजवादी पार्टी। भाजपा से नाराज होकर सपा में गए। सोचा यहाँ बेटी के साथ-साथ बेटे का भी भविष्य बन जाएगा। अखिलेश यादव ने पूरा सम्मान दिया। एमएलसी बनाया। पार्टी में बड़ा चेहरा बनाया। मगर वहाँ भी वही कहानी- सनातन धर्म का विरोध। रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां। सनातन धर्म को दिन रात गाली देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या दिन रात पिछड़े वर्ग के हक की बात करते हैं, उसी वर्ग के आराध्य पर चोट।

चौथा धाम- कांग्रेस। सपा से भी मन नहीं भरा तो अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया। चार पार्टियां घूम लीं, मगर जनता का भरोसा कहीं नहीं मिला। हर जगह गए, हर जगह से खुद ही निकले, या निकाले गए। अब सबसे बड़ा सवाल इस परिवारवाद की नौटंकी पर है। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य दिन-रात भाजपा को गाली देते हैं। भाजपा की तेरहवीं और श्राद्ध की बात करते हैं। हिंदुत्व को खत्म करने की कसमें खाते हैं और दूसरी तरफ इनकी बेटी संघमित्रा मौर्य उसी भाजपा में हैं। उसी भाजपा के टिकट पर बंदायू से सांसद निर्वाचित हुई थी, उसी भाजपा की नीतियों का गुणगान करती हैं।

आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है ? ये राजनीति है या बीमा पॉलिसी ? मतलब साफ है- अगर पिता की दुकान इधर बंद हो जाए तो बेटी की दुकान उधर चलती रहे। कभी कोई मुसीबत पड़े, कोई जांच हो, कोई केस हो, तो परिवार का एक पैर हमेशा सत्ता में रहे। इसे ही कहते हैं, नेवला प्रसाद राजनीति- बिल में एक रास्ता बंद हो तो दूसरा खुला रहे।

ये दोगला चरित्र आता कहाँ से है ? कभी सनातन का विरोध, कभी हिंदू धर्मग्रंथों का अपमान। अरे जिस सनातन ने आपको बनाया, उसी को गाली दोगे ? ये विचारधारा नहीं, ये अवसरवाद है। जब तक कुर्सी मिल रही है, तब तक जय श्रीराम, कुर्सी गई तो रामचरितमानस खराब।

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य जी की राजनीति का एक ही मंत्र है- जहाँ सत्ता दिखे, वहीं झंडा गाड़ दो। विचारधारा, सिद्धांत, समाज- सब बाद में। पहले खुद का और परिवार का भविष्य सुरक्षित। चार धाम घूम आए, मगर मन को शांति नहीं मिली, क्योंकि जनता अब सब समझती है। अब इस चार धाम यात्रा का प्रसाद जनता नहीं ले रही। धन्य हैं, इन जैसे नेताओ के समर्थक जो बाबूजी कहकर बुलाते है, इन्हे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000