यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह

यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है- अमित शाह
लखनऊ। आज यूपी की राजधानी पहुंचे भाजपा के चाणक्य एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम-राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के दम पर अगले 30 साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी।
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल-अखिलेश को खुली चुनौती
अमित शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देता हूं कि आइए संसद में वोट चोरी पर चर्चा करते हैं। विशेष सत्र का आयोजन करते हैं। हम जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ये लोग संसद में चर्चा नहीं करेंगे।” शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोई टीम मैच हारती है तो अपनी प्रैक्टिस सुधारती है, लेकिन राहुल गांधी और उनके सहयोगी हारने के बाद अंपायर पर ही सवाल उठाने लगते हैं। ये विचार अच्छे नहीं हैं, ये स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक कलंक है। इससे सरकार की बदनामी नहीं बल्कि भारत का लोकतंत्र कलंकित हो रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अमित शाह ने सपा को घेरा
अमित शाह ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, “हमने राम के लिए गोलियां खाईं और समाजवादी पार्टी ने गोलियां चलवाईं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम किया है। पीएम मोदी दिन-रात काम करके विपक्ष के छक्के छुड़ाने का काम किया है। बिना थके, बिना रुके पीएम मोदी देश की जनता के भविष्य और देश की तरक्की के लिए विकसित भारत के लिये विजन 2047 की समय सीमा भी निर्धारित कर दी है।

अमित शाह द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ से सदमें में आया विपक्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि योगी सरकार के अच्छे शासन से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ी है। कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी को सपा ने जंगलराज बना दिया था और भाजपा की सरकार सीएम योगी ने माफियाराज को मिट्टी में मिला दिया। गुंडे चूहे के बिल में घुस गये हैं। महिलाएं बिना रोक टोक अपने घर से बेहिचक निकलती हैं और योगी जी पर भरोसा कर उन्हें धन्यवाद देती हैं।
कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना, विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया- अमित शाह
यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है। आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं ? आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाई। हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना, विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, कोई दुविधा नहीं है।
यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे- अमित शाह
मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगाया है कि वोट चोरी हुई। बीजेपी संसद में चर्चा के लिए तैयार है, एक बार आइए विशेष सत्र बुलाते हैं। हम वादा करते हैं कि हम संसद में चर्चा के दौरान एक-एक बात का जवाब देने को तैयार हैं। अमित शाह ने फिर से दोहराया कि हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, चर्चा तो करिए। सिर्फ सड़क पर तमाशा करने से बात बनने वाली नहीं है। विपक्ष की असल भूमिका का निर्वहन करिए। जनहित पर बात करिए, फिजूल की बात करके संसद के सत्र का समय नष्ट करके कुछ मिलने वाला नहीं है।