युवाओं-किसानों को सीएम योगी की सौगात, बोले- 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहे।

सीएम ने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र कर ली चुटकी

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने थे। उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा। कहा कि 2017 से पहले परीक्षा देता था कोई, नियुक्ति पत्र ले जाता था कोई और। जितने अधिकारियों, कर्मचारियों की जरूरत थी, उतने लोग थे ही नहीं।

सीएम ने कहा कि 2017 में आने के बाद जब हमने मीटिंग ली तो पुलिस में 1.5 लाख पद खाली थे। पहले की सरकार ने पीएसी की 34 कंपनियां समाप्त कर दी थी। अयोध्या दिवाली का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। कुछ लोगों ने कहा कि प्रदूषण होगा। हमने कहा कि प्रदूषण होगा तो ठीक भी हो जाएगा। हमने कोई रोक नहीं लगाई। सबने खूब पटाखे जलाए। हमने भी अयोध्या में पटाखे जलाए।

‘गिनती न आती हो तो शिवपाल यादव को साथ ले लो’

उन्होंने कहा कि जैसे घड़ी की सेकंड वाली सुई तेजी से घूमती है, उसी तेजी से हमने नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। एक लाख से ज्यादा राजस्व विभाग में नियुक्तियां दीं। अभी लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमने कहा था कि हम देंगे आप लोग गिनिए। गिनती न आती हो तो शिवपाल यादव को साथ ले लो, उन्हें गिनती का अच्छा अनुभव है। वो हमेशा गिनती ही करते रहे हैं।

इस मौके पर सीएम ने अपने कार्यकाल की भर्तियों को गिनाया। कहा कि हर पांचवे दिन नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम है। यह 26 जनवरी तक अनवरत चलेगा। पीएम मोदी के कार्यकाल में आप लोग युवा हुए हैं। सपा और कांग्रेस ने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। आपको और आपकी पुरानी पीढ़ी को इन लोगों को माफ नहीं करना चाहिए। यूपी में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगा रहता था। बेटी सुरक्षित नहीं थी।

सपा से विरासत में 34 लाख मुकदमे मिले थे

उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरी भी लग रही है। व्यापार भी फल-फूल रहा है। क्योंकि अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब जब देश की इकोऩ़़ॉमी की गिनती होती है तो यूपी का भी नाम आता है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। देश का ग्रोथ इंजन है। हमने 37 फीसदी घरौनी बनाई हैं। हमें सपा से विरासत में 34 लाख मुकदमे मिले थे। कुछ हमारी सरकार के भी हैं। हमने उनकी समय सीमा तय की। अब तक 37 लाख 81 हजार 363 मुकदमे निपटाए हैं। 3.78 लाख मुकदमे हर महीने निपटाए जा रहे हैं। हमने समस्याओं का समाधान निकाला।

सीएम ने कहा कि पहले खेतिहर किसान में बटाईदार को नहीं लिया जाता था। जिसके नाम पर खेत होते थे सिर्फ उन्हें लाभ दिया जाता था। हमने तय किया कि किसान और बटाईदार सबको लाभ देंगे। सांप काटने पर, जानवर के मारने पर या अन्य हादसे पर हमने लाभ देना शुरू किया। अन्नदाता किसान मेहनत करे, सरकार उनके साथ खड़ी है। युवा आगे बढ़ें, सरकार उनके साथ खड़ी है। अब किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     इंसानियत शर्मसार! पहले गैंगरेप, फिर शरीर के साथ बर्बरता,अब छत से नीचे फेंकी गई पीड़िता     |     यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद     |     माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पछाड़ा,जेनसन हुआंग विवाद से शेयर 6% से ज्यादा टूटा     |     दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार     |     युवाओं-किसानों को सीएम योगी की सौगात, बोले- 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे     |     शादी की जिद, शक और गर्भवती होने का ड्रामा,जेसीबी चालक ने गलाघोंटकर कर दी हत्या,40 दिन बाद मिला कंकाल     |     रातभर जागते रहे, पलक झपकते ही बंद हुईं आंखें, छह की मौत की कहानी,आग बुझाई, खिड़कियां तोड़ निकाले शव     |     दिवाली के बाद दिल्ली की जहरीली हुई हवा,सांस के मरीज 30% बढ़े, प्रदूषण के आंकड़ों पर भी सवाल     |     एएनटीएफ लखनऊ एवं थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 तस्करों को किया गया, गिरफ्तार…     |     योगी की सियासत से चित्त हुए स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने शिक्षकों में पैदा की नाराजगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000