उत्तर प्रदेश विधान परिषद् से आज देश की सबसे पुरानी व शक्तिशाली पार्टी कांग्रेस सदस्य विहीन हो जायेगी

देश की राजनीति और लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस भले ही अपना अस्तित्व बचा रखा हो, परन्तु देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस का काले दिन की शुरुवात हो जायेगी। आज उत्तर प्रदेश के संसदीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन होगा, जब यूपी की विधान परिषद में पहली बार कांग्रेस विधान परिषद सदस्य विहीन हो जाएगी। प्रदेश विधान मण्डल के इस उच्च सदन से कांग्रेस के एकमात्र सदस्य दीपक सिंह आज बुधवार को रिटायर हो जायेंगे। 5 जनवरी, 1887 को प्रांत की पहली विधान परिषद गठित हुई थी और 8 जनवरी, 1887 को थार्नाहिल मेमोरियल हाल इलाहाबाद में संयुक्त प्रांत की पहली बैठक हुई थी। तब से अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ जब विधान परिषद में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व न रहा हो। मगर अब बुधवार से प्रदेश विधान परिषद में कांग्रेस का एक भी सदस्य नहीं रह जाएगा। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का जनाजा निकलना शुरू हो गया है, फिर भी कांग्रेस के कथित दिग्गज अपने हाथ से अपने मुंह पर तमाचा मारकर गाल लाल कर रहे हैं और चीख चीखकर बता रहे हैं कि अभी जान निकलना बाकी है।  

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के जो 9 सदस्य 6 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं, उनमें 6 सपा 3 बसपा, 1 कांग्रेस व 2 भाजपा के सदस्य हैं। मगर भाजपा के 2 सदस्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह फिर से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में विजयी होकर सदन के सदस्य हो गए हैं। इनके अलावा सपा के जगजीवन प्रसाद, बलराम यादव, डा. कमलेश कुमार पाठक, रणविजय सिंह, राम सुन्दर दास निषाद और शतरूद्र प्रकाश का कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है। बसपा के अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप और दिनेश चन्द्रा भी रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस के दीपक सिंह भी 7 जुलाई से विधान परिषद के सदस्य नहीं रहेंगे। जब देश में मोदी और  अमित शाह की जोड़ी भाजपा के उत्थान के लिए लोकसभा चुनाव में विजय रथ लेकर निकली तो भाजपा ने एक नारा दिया था, वह नारा था-कांग्रेस मुक्त भारत ! जिसकी शुरुवात उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् से प्रारम्भ हो चुकी है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का गढ़ उत्तर प्रदेश रहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनका पूरा खानदान उत्तर प्रदेश की धरती से ही चुनावी समर में उतर कर राजनीति की शुरुवात की थी।    

योगी-2 कार्यकाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बने केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह, मंत्री जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, मंत्री नरेन्द्र कश्यप, मंत्री दयाशंकर मिश्र और राज्यमंत्री दानिश आजादी अंसारी के अलावा मुकेश शर्मा और बनवारी लाल दोहरे और सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, सहारनपुर के शाहनवाज खान और सीतापुर के पूर्व विधायक जासमीर अंसारी का भी कार्यकाल कल से शुरू होगा। विधान परिषद में अब 8 रिक्तियां रह गईं हैं। इनमें सपा के अहमद हसन का निधन होने और सपा के मनोनीत सदस्यों बलवंत सिंह रामूवालिया, वरिष्ठ शायर वसीम बरेलवी, मधुकर जेटली तथा डा. राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह तथा डा. संजय लाठर का कार्यकाल खत्म हो गया। भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह परिषद के सदस्य थे। उनका कार्यकाल 5 मई, 2024 तक था, मगर विधान सभा का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने परिषद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा लगातार देश की उच्च सदन राज्य सभा और उत्तर प्रदेश की विधान परिषद् में अपने सदस्यों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी करती जा रही है। उच्च सदन से विपक्ष लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है। आज कांग्रेस पार्टी जो देश की सबसे पुरानी और शक्तिशाली पार्टी थी, वह सबसे कमजोर नजर आ रही है।    

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000