रात में जयमाल और शादी के बाद ससुराल के लिए विदा हुई दुल्हन, रास्ते में फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के साथ हो गई फरार

वाराणसी। एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल के लिए निकली और बीच रास्ते फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाड़ी में बैठा दूल्हा देखता रह गया। दरअसल वाराणसी के सेवापुरी इलाके में शादी के बाद ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन अचानक गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाड़ी में बैठा दूल्हा देखता रह गया और दुल्हन रफुचक्कर हो गई। दूल्हे के परिजनों ने तुरंत पूरी जानकारी लड़की के परिवार वालों को दी। जानकारी के मुताबिक जंसा इलाके के बड़ागांव के बलुआ में शनिवार को धूमधाम से बारात आई। पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। सुबह विदाई हुई तो लड़की अपने परिवार वालों से मिलकर अपने पति के साथ गाड़ी में बैठकर पहली बार ससुराल जाने को निकली। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी दुल्हन की गाड़ी से कुछ ही दूरी पर जा रुकी।

जिसे देखकर दुल्हन ने कहा कि ये मेरे रिश्तेदार हैं जो मुझसे मिलने आए हैं। उसने दूल्हे से कहा कि आप गाड़ी में ही बैठो, मैं उनसे मिलकर आती हूं। इसके बाद दुल्हन गाड़ी से उतरी और दूसरी गाड़ी के पास पहुंच गई। इसके बाद अचानक दुल्हन उस गाड़ी में बैठी और वो गाड़ी तेजी से वहां से रफूचक्कर हो गई। दूल्हा इससे पहले कुछ समझ पाता कि दुल्हन, दूल्हे की नजरों से ओझल हो गई। दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के परिवार वालों को पूरी बात बताई। कहा जा रहा है कि दुल्हन ने अपने परिवार से कहा था कि वो किसी से प्यार करती है और उससे ही शादी करना चाहती है, लेकिन लड़की के घर वाले नहीं माने और लड़की की किसी दूसरे लड़के से शादी तय कर दी। लड़की ने शादी तो कर ली, लेकिन अंत में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस तरह की घटना से सामाजिक गिरावट आती है। दो परिवार का सामाजिक पतन हो जाता है। दोनों परिवार के सामाजिक मान-मर्यादा और सम्मान में बहुत असर पड़ता है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000