अमरनाथ आपदा में फंसे यूपी के सैकड़ों श्रद्धालु, हादसे के बाद परिजनों की अटकी सांसे

लखनऊ। बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 13 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत, 40 लापता की खबर के बाद देश के कोने-कोने से गए श्रद्धालुओं के परिजनों में हाहाकार मच गया है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता हैं। एनडीआरफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। अमरनाथ में बादल फटने की घटना से उत्तर प्रदेश के कई जिलों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए श्रद्धालु वहां पर फंसे हुए है। अमरनाथ में कुछ ऐसे परिवार है जिनके परिजनों से संपर्क नही हो पा रहा है। संपर्क न होने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। अमरनाथ में लगातार एनडीआरएफ और सेना राहत बचाव कार्य में जुटी है। मिली जानकारी के‌ अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का ग्रुप गया हुआ है।अमरनाथ दर्शन करने गए श्रद्धालुओं में इटावा जिले के पांच,कानपुर सात और झांसी के तीन लोगो के फंसे होने की है।हालांकि अभी संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है,लेकिन अमरनाथ बाबा के दर्शन करने जाने वालों की संख्या अधिक है।

बुलंदशहर जिले से बाबा अमरनाथ का दर्शन करने गए 50 से अधिक यात्री अभी अमरनाथ यात्रा में फंसे हुए हैं। लगभग 150 श्रद्धालुओं के तीन अलग-अलग ग्रुप बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए गए थे। 100 श्रदालुओं ने बृहस्पतिवार तक बाबा के दर्शन कर लिए थे। बाकी 50 श्रद्धालु यात्रा पर है। इटावा में दो जून को 66 श्रद्धालुओं का ग्रुप अमरनाथ गया था। इस ग्रुप के पांच लोग ऊपर फंसे हुए हैं। बादल फटने की जानकारी मिलने के बाद इनका परिवार परेशान हैं। दर्शनार्थियों को ले जाने वाले अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओमरतन कश्यप ने बताया कि वो 66 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था लेकर यहां से रवाना हुए थें। 61 श्रद्धालु दर्शन करके शुक्रवार की सुबह बालटाल पहुंच गये हैं, जबकि पांच श्रद्धालु भाजपा नेता गजेंद्र मिश्रा, उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा, लखना के रहने वाले बीनू दुबे, शहर के रामचंद्र और सुशीला देवी ऊपर ही फंसे हैं। उन्होंने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं हैं, ये पांचों लोग सुरक्षित हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि घटना के बाद जिन परिवारों का संपर्क उनके परिजनों से नहीं हो पा रहा है, उनसे बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक झांसी, कानपुर, इटावा और आस-पास के जिलों से कुछ मामले आए हैं। बाकी दर्शन के लिए गए लोग सुरक्षित हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000