प्रेम प्रसंग के चलते महिला की आशंका जताई जा रही है हत्या, पहचान छिपाकर रहते थे, मृतक महिला और फरार आरोपी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा वन स्थित एक मकान के अंदर बंद बोरे में मिले महिला के शव के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि महिला शादीशुदा थी। प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिस युवक के साथ महिला रह रही थी, वह फरार है। फरार आरोपी की रिश्ते में महिला मौसी लगती थी। दिल्ली में रहने वाली मृतका की बहन ने फरार आरोपी की पहचान की है। वहीं, इस मामले में मकान मालिक ने महिला के साथी आशीष रंजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शहर के सेक्टर गामा वन में रहने वाले अवनीश ने शनिवार की रात पुलिस को सूचना दी थी कि उसके मकान की दूसरी मंजिल से बदबू आ रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर कमरे में एक बंद बोरे में महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मृतका पूजा सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले की रहने वाली थी, जिसकी शादी झारखंड में हुई थी।

लेकिन पिछले एक साल से वह ग्रेटर नोएडा में अपने परिचित बिहार निवासी आशीष रंजन के साथ रह रही थी। घटना के बाद से आशीष रंजन फरार है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मृतका पूजा आशीष रंजन की रिश्ते में मौसी लगती थी। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते आशीष रंजन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम आरोपी आशीष रंजन की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मकान मालिक अवनीश ने आरोपी आशीष रंजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी आशीष रंजन की तलाश में जुटी हुई है। मकान मालिक अवनीश ने बताया कि करीब एक साल पहले आशीष और पूजा ने उनका मकान किराए पर लिया था। आशीष ने मकान मालिक को बताया था कि वह उसकी चचेरी बहन है। आशीष रंजन ने मकान मालिक को पूजा का नाम अन्वी बताया था। दोनों यहां पहचान छिपाकर रह रहे थे।

मकान मालिक ने बताया कि कोरियर भी अन्वी के नाम पर आते थे। जिसके चलते मकान मालिक को भी दोनों पर कभी शक नहीं हुआ। मकान मालिक को पुलिस की छानबीन के बाद पता चला है कि अन्वी का असली नाम पूजा था और वह शादीशुदा थी। मकान मालिक अवनीश ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पूजा ने उनसे कहा था कि आशीष की नौकरी लग गई है जिसके चलते वह यहां से मकान खाली करके चले जाएंगे। 10 जुलाई को उन्होंने मकान खाली करने के लिए कहा था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 8 जुलाई को एक बैग लेकर आशीष घर से निकला है। इसके बाद वह वापस नहीं आया। आशंका है कि उसी दिन आशीष ने पूजा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मकान मालिक ने बदबू आने पर शनिवार को ऊपर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। मकान मालिक ने दोनों के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो स्विच ऑफ आ रहा था। फोन बंद होने और घर से बदबू आने पर उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000