प्रतापगढ़ लालगंज पुलिस ने एटीएम से फ्रॉड कर पैसा निकालने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से विभिन्न बैंको के 37 अदद एटीएम कार्ड, चिमटीनुमा एक उपकरण, एक अदद ब्रेजा कार जिस पर गलत नम्बर अंकित है, एक मोबाइल फोन व एटीएम फ्रॉड के 22400 रूपये बरामद…

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 10/07/2022 की रात्रि में थाना लालगंज के उप निरीक्षक विनीत उपाध्याय मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के कालाकांकर रोड, देसी शराब के ठेके के पास से 1 व्यक्ति अखिलेश पाल पुत्र नन्हेलाल पाल निवासी पकड़िया थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को विभिन्न बैंको के 37 अदद एटीएम कार्ड, एक चिमटीनुमा डिवाइस (उपकरण), एक ब्रेजा कार (जिस पर गलत नम्बर अंकित है), एक अदद मोबाइल फोन व एटीएम फ्रॉड के 22400 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे/भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। यह भी पुलिस की नाकामी को दर्शाता है।  

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमारा एक गिरोह है, हम लोग काफी दिनों से घूम-घूमकर लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल कर, उनका कोड जानकर फर्जी तरीके से एटीएम से पैसा निकालते हैं। हम लोग ऐसे एटीएम की तलाश करते हैं, जहां गार्ड न हो व पैसा निकालने वालों की भीड़ रहती हो, फिर वहां ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जो देखने में सीधे-साधे या ग्रामीण परिवेश के लगते हों ! ऐसे लोगों के बगल में खड़े होकर बहाने से उनका एटीएम कार्ड लेकर अपने पास लिए एटीएम कार्ड से बदल लेते हैं व उनका पिन जानकर दूसरे एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। चिमटीनुमा डिवाइस को हम लोग जहां एटीएम से पैसा निकलता है, वहीं लगा देते हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देता और जब कोई पैसा निकालता है तो पैसा उसमें फंस जाता है, जिसे हम लोग बाद में निकाल लेते हैं। सवाल उठता है कि जब किसी गैंग के द्वारा पुलिस के पकड़े जाने के बाद ऐसे अपराधों को सीरियल की कहानी की तरह बयां कर देते हैं फिर उस कहानी से पुलिस सबक नहीं लेती और ऐसे अपराधियों को खुली छूट दी रहती है जो क्षेत्र में अपराध करते रहते हैं। 

अभियुक्त द्वारा बरामद मोबाइल फोन व ब्रेजा कार के बारे में बताया गया कि यह हम लोगों ने एटीएम फ्रॉड के पैसे से ही खरीदे हैं एवं मेरे पास से जो पैसा बरामद हुआ है, वह भी एटीएम फ्रॉड का ही है। मैं व मेरे साथी घूम-घूमकर एटीएम से फ्रॉड करते हैं व उससे प्राप्त पैसों को आपस में बांट लेते हैं। नोट मौके से फरार अभियुक्त को व इनके अन्य एक साथी को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पंजीकृत अभियोग में  मु0अ0सं0- 470/2022 धारा- 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादंवि थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनीत उपाध्याय मय टीम थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। ऐसे अपराधियों को पुलिस नजरंदाज करती है, अन्यथा पुलिस और आई टी सेल के जानकार पुलिस अफसर यदि चाहे तो ऐसे अपराधियों पर नकेल कसी जा सकती है। परन्तु पुलिस अफसरों की उदासीनता की वजह से ऐसे अपराधी बहुत ही आसानी के साथ क्षेत्र में अपराध को अंजाम देते रहते हैं और पुलिस की नज़रों से बचते रहते हैं। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000