छुट्टी न मिलने से नाराज सीआरपीएफ के जवान ने ठोड़ी के नीचे धड़ाधड़ गोलियां मारकर खुद का काम कर लिया तमाम

जोधपुर। छुट्टी न मिलने से नाराज सीआरपीएफ के जवान ने ठोड़ी के नीचे धड़ाधड़ गोलियां मारकर खुद का काम तमाम कर लिया। इस घटना को अंजाम देने से पहले सीआरपीएफ के जवान ने अफसरों के ऊपर दबाव बनाने के लिए अपनी पत्नी और बेटी को घर के भीतर ही तकरीबन डेढ़ दिन तक बंधक बनाए रखा। बाद में चार अफसरों के सामने खुद को गोली मारकर उसने अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। हालाकि लहूलुहान हुए जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। जोधपुर के पालड़ी खिचियान स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर पर नरेश जाट का छुट्टी को लेकर डीआईजी भूपेंद्र सिंह के साथ विवाद हो गया था। छुट्टी न मिलने से नाराज नरेश जाट को समझा-बुझाकर सामान्य करने के लिए देर रात उसके परिजनों को पाली से बुलाया गया था। कमरें के भीतर बीवी और बच्चों के साथ बंद सीआरपीएफ के जवान ने आई जी के सामने ही सरेंडर करने की शर्त रखी थी। उधर जवान की मांग पर आईजी सीआरपीएफ के जवान नरेश जाट से बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन बातचीत के बाद आई जी के सामने ही उसने खुद को गोली मारकर उड़ा दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय नरेश जाट के पास आईएमएसएएस यानी लाइट गन मशीन मौजूद थी। नरेश ने अपनी मशीन गन से धड़ाधड़ कई राउंड फायरिंग की। खुद को गोली मारने की घटना को अंजाम देने से पहले छुट्टी न मिलने से नाराज सेना के जवान को बात आगे बढ़ने पर डीआईजी ने बर्खास्त करने की धमकी दे दी थी। इसी से गुस्साकर नरेश जाट ने एक अन्य जवान पर हमला करते हुए उसके हाथ में दांत काट लिया। इसके बाद जवान गुस्से में आकर अपने क्वार्टर के अंदर चला गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उसकी पत्नी और 6 साल की बच्ची घर के भीतर मौजूद थी। इसके बाद जवान ने गैलरी में आकर लाइट मशीन गन से हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर जब नरेश जाट के पास जाने की कोशिश की तो मशीन गन के आगे किसी की हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हुई। यह घटना यह सिद्ध करती है कि वह बुरी तरह से डिप्रेशन में चला गया था, जिसे उसके अधिकारी भी न समझ सके और उसे डिप्रेशन से निकालने के बजाय उसे और डिप्रेशन में जाने के लिए मजबूर किया। जवान अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और वह स्वयं को गोली से उड़ा लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000