चोरी की चार पहिया वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर में चोरी की चार पहिया वाहन महिन्द्रा बोलोरो मैक्सी ट्रक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 14, 2022 1,464 जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर से आज दिनांक 14/7/2022 को उप निरीक्षक गिरीश धर दूबे मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र /तलाश वांछित,वारण्टी अभियुक्त/ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के कटरा चौराहा के पास से 1 व्यक्ति अंसार हुसैन पुत्र मो0 नसीम निवासी कटरा मेदनीगंज थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ को चोरी की 1 महिन्द्रा बोलोरो मैक्सी ट्रक (फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ) के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 657/22 धारा- 411, 465, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त में अंसार हुसैन पुत्र मो0 नसीम निवासी कटरा मेदनीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ । पुलिस द्वारा उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि यह गाड़ी चोरी की है, मेरे द्वारा फर्जी नं0 प्लेट लगाकर गाड़ी के चेचिस नं0 को घिसकर प्रयोग में लायी जा रही है । पुलिस टीम में उप निरीक्षक गिरीश धर दूबे मय हमराह थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। अपराध 1,464 Share