उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ अपर जिला मजिस्ट्रेट ने 11 गुण्डों को किया जिला बदर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 26, 2022 864 प्रतापगढ़। के जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रांं में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे 11 व्यक्तियों को अपर जिला मजिस्ट्रेट त्रिभुवन विश्वकर्मा ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के तहत जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना कोहड़ौर ग्राम कान्धरपुर के शैलेन्द्र प्रताप सिंह सुत सुरेश प्रताप सिंह, थाना लालगंज ग्राम खजुरी के राजेश यादव सुत छेदीलाल यादव, थाना कन्धई ग्राम उतरास के अमित कुमार गुप्ता सुत राज जीत गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ गट्टू सुत राम अवतार व उमेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दादा सुत जय बहादुर सिंह, थाना मानिकपुर ग्राम पश्चिम का पुरवा देहगरी जमालपुर के राकेश कुमार यादव सुत मोहन लाल, थाना रानीगंज ग्राम अवधानपुर के अकरम सुत रहमत उल्ला, ग्राम हरनाहपुर के ऋषि केश सुत बद्री प्रसाद, गोलू दूबे सुत प्रभुनाथ, पवन दूबे सुत कमलेश कुमार व सूरज दूबे सुत महेश कुमार को जनपद की सीमा से 6 माह के लिये जिला बदर किया है। समाचार 864 Share