महिला टीचर की दबंगई पूर्व सैनिक गार्ड को पहले दीं गंदी-गंदी गलियां फिर डंडों से पीटा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक महिला टीचर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला टीचर ने LIC आवासीय परिसर में तैनात पूर्व सैनिक गार्ड को डंडों से पीटा और गंदी-गंदी गालियां दीं। वहीं गार्ड ने भी गालियों का जवाब अपशब्द से दिया, लेकिन यह भी कहा कि महिला हो इसलिए हाथ नहीं उठा सकता। इस मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूरा मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गार्ड अखिलेश भदोरिया की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि न्यू आगरा कॉलोनी के बी-ब्लॉक में LIC आवासीय परिसर है। यहां पूर्व सैनिक गार्ड अखिलेश सिंह भदौरिया काम करते हैं। शनिवार शाम 5:15 बजे के करीब कुछ महिलाएं वहां पहुंचीं। उन्होंने पूर्व सैनिक गार्ड पर कुत्तों से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रौब झाड़ते हुए पहले तो गार्ड को गालियां दीं। फिर डंडों से पिटाई कर दी।

महिला टीचर की अभद्रता और मारपीट करने पर गार्ड ने वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत कर दी। महिला टीचर ने भी गार्ड का वीडियो बनाया है। LIC आवासीय परिसर के प्रतिनिधिमंडल ने भी शिक्षिका की थाने में शिकायत की है। शिक्षिका के साथ में आई दूसरी महिला ने खुद को भाजपा नेत्री बताया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला टीचर किसी से फोन पर बात करते हुए गार्ड के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कह रही है। गार्ड अपनी सफाई देता नजर आ रहा है। साथ ही महिला की गालियों का जवाब दे रहा है। बता दें कि न्यू आगरा कॉलोनी में आवारा कुत्ते हैं। LIC परिसर में कुत्ते गंदगी करते हैं। इसलिए गार्ड वहां से कुत्तों भगा देता है। वीडियो में महिला टीचर गार्ड पर आरोप लगा रही थी कि वह कुत्तों को मारता है। गार्ड सफाई दे रहा था कि परिसर में गंदगी न करें, इसलिए वह कुत्तों को यहां से भगा देता है, मारता नहीं है। परिसर की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। इसी बात को लेकर महिला टीचर आपा खो बैठी। उसने गार्ड पर डंडे बरसा दिए और गालियां दीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000