किशोरी की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, किशोरी की गन्ने के खेत में मिली थी लाश

आजमगढ़। किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर चार महीने तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर एसपी अनुराग आर्य की पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह सुक्खीपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से असलहा, कारतूस और अपराध करने के दौरान पहने हुए कपड़े को भी बरामद कर लिया है। प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए की हत्‍या पकड़े गए अरोपी अजय निषाद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह करीब चार महीने से प्रेमिका से प्रेम करता था। वो उससे साथ शादी करना चाहती थी। उसने बताया कि वो पहले से शादीशुदा था। ऐसे में प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने की योजना बनाई।गुरुवार को वह प्रेमिका को मिलने के लिए सूनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले वह उसे गोली मार कर हत्या करना चाहता था,लेकिन गोली की आवाज सुनकर लोगों को जानकारी हो जाती ऐसे में उसने किशोरी का दुपट्टे से ही गला दबाकर हत्या कर दी।

रात में फिर वह वहां पहुंचा और उसकी लाश को गन्ने के खेत में छुपा दिया। सुबह में गन्ने के खेत में मिली थी लाश अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हारपट्टी गांव में शुक्रवार को सुबह गन्ने के खेत में एक किशोरी की लाश मिली थी। किशोरी गुरुवार दोपहर बाद से ही लापता थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की थी। लाश देखने से ही प्रतीत हो रहा था कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। परिजनों द्वारा जताई गई थी आशंका किशोरी की लाश मिलने के बाद उसके परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर बेटी की हत्या करने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में उन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस टीम जब साक्ष्य संकलन के लिए सुक्खीपुर गांव के सिवान में स्थित एक खेत में गई तो वहां पर कपड़े में छिपाकर रखे असलहे से वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह पकड़ा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000