उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने 2 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 1 व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 17, 2022 749 जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नहीं करता है ऐसे 2 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के तहत जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना उदयपुर ग्राम कटरिया के अशोक कुमार कोरी पुत्र शिवराज व कपिल सिंह पुत्र दल बहादुर सिंह को जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा जनपद प्रतापगढ़ के शस्त्र लाइसेंसी जो आपराधिक क्रिया-कलाप में लिप्त होने एवं शस्त्र अनुज्ञा-पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये 01 व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस को जिला मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिया है। उन्होने थाना जेठवारा ग्राम सण्ड़वा खास के जगदीश बहादुर सिंह पुत्र लाल प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेंस रिवाल्वर को निरस्त कर दिया है। समाचार 749 Share