जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर आए निलंबित हेड कांस्टेबल ने एसपी के सीयूजी नंबर पर बकी नॉन स्टॉप गालियां

फतेहपुर। जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर आए निलंबित हैड कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर नॉनस्टॉप गालियां बकी और तरह तरह की धमकियां देते हुए कई बार कॉल करके अपनी बातों को दोहराया। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने अब एचसीपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पास पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह का सीयूजी नंबर रखा हुआ था। इस दौरान कानपुर देहात जनपद की पुलिस लाइन में तैनात निलंबित चल रहे हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान ने कॉल करके खजाना गारद में मानक के सापेक्ष फोर्स नहीं होने की बात कही। इस पर पीआरओ ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक एवं गणना कार्यालय के आरक्षी वीर कुलवंत को कॉलर का मोबाइल नंबर देकर फोर्स की जनशक्ति पूरी करने का निर्देश दिया।

इसके बाद भी कॉलर अलग-अलग नंबरों से कॉल करके आरक्षी एवं पीआरओ से गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहा। नाम पूछे जाने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एचसीपी राजेंद्र सिंह चौहान होना बताया। इस पर पीआरओ ने सदर कोतवाली में आरोपी हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000