आईएएस अधिकारी सोनल गोयल के खिलाफ विजिलेंस की जांच, भेजा गया पेशी का नोटिस

फरीदाबाद। आईएएस अधिकारी सोनल गोयल भ्रष्टाचार को लेकर घिर गई है उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। इसकी पहली पेशी में वे नहीं पहुंची नहीं। अब उन्हें अगले हफ्ते बुलाया गया है। विजिलेंस ने जांच में शामिल होने का नया नोटिस भेजा है। सोशल मीडिया पर सोनल गोयल खासी सक्रिय रहती हैं। सोनल गोयल उन अधिकारियों में से हैं जो ट्विटर पर छाए रहते हैं। वह सेल्फी के साथ मोटिवेशनल कोट्स इत्‍यादि पोस्‍ट करती हैं। फरीदाबाद में वे काफी चर्चित रही। नगर निगम में उनके कामकाज को लेकर उँगलियाँ उठती रही है। सोनल गोयल फरीदाबाद नगर निगम में 6 अगस्त वर्ष-2016 से 16 अगस्त वर्ष-2017 के बीच पदस्थ रही हैं। इसके बाद वर्ष-2019 में फिर से वह नगर निगम कमिश्नर के तौर पर नियुक्त हुई थीं। उनकी कई मामलो में शिकायत हुई थी। विजिलेंस ने हाल ही में नगर निगम में डेरा जमा कर दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। विजिलेंस की टीम 2 गाड़ियों में नगर निगम मुख्यालय पहुंची थी। उसने अकाउंट ब्रांच से कई फाइलें जब्त की बताया जाता है कि विजिलेंस ने IAS सोनल गोयल के खिलाफ सबूत जुटा लिए है।

सूत्रों की मानें तो इस दौरान आईएएस सोनल गोयल से बिलों के भुगतान और कार्यो को लेकर पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार है। दरअसल ,बिना कामकाज ठेकेदारों को भुगतान किये जाने के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप उन पर लगे थे। मामले के विधानसभा में उठने के बाद विजिलेंस ने संज्ञान लिया था। राजनीति के चलते कुछ समय पहले तक बिना काम के भुगतान मामले की जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी। एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने मामले को फिर सरकार के समक्ष रखा। दरअसल, शर्मा ने विधानसभा में आईएएस के भी नाम लिए थे, जो इस घोटाले में शामिल थे। बवाल के बाद सरकार ने स्टेट विजिलेंस को तेजी से जांच करने के आदेश दिए थे।  इस मामले में 2 चीफ इंजीनियर, ठेकेदार, अकाउंट और ऑडिट ब्रांच के बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000