भतीजे को हुआ चाची से प्यार सजा में भतीजे को मिली मौत रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लगाया गया करंट

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, करीब 1 सप्ताह पूर्व हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रहे 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। घटना का विवरण दिनांक 17/10/2022 को वादिया सुनीता देवी पत्नी स्व० संजय गुप्ता निवासी मोहल्ला रामप्रसाद करबा व थाना अलीगंज एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 14/10/2022 की रात्रि में उसके पुत्र हिमांशु गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष को धर्मेद्र निवासी अमीनापुर गेट थाना अलीगंज एटा की पत्नी ने फोन करके अपने घर बुलाया और अपने पति धर्मेन्द्र व देवर प्रभात सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को रामनगर गेट के पास अलीगंज पटियाली रोड़ के किनारे फेंक दिया। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 84/ 2022 धारा- 302, 201 भादवि बनाम धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र फूलचंद निवासी अगीनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा आदि 3 नफर नामजद पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 21/10/2022 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे नामजद आरोपी प्रभात गुप्ता पुत्र फूलचंद गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष व खुशबू गुप्ता पत्नी धर्मेंद्र गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण अगौनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा को कैल्ठा तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैज्ञानिक कार्यवाही की जा रही है।

क्या है मामला…

1- मृतक अभियुक्त धर्मेंद्र गुप्ता का दूर के रिश्ते में भतीजा लगता था. इसी कारण उसका धर्मेंद्र के घर आना-जाना था।

2- मृतक धर्मेंद्र की पत्नी के साथ मजाक आदि करता था और मन ही मन उसे पसंद करने लगा था।

3. मृतक धर्मेन्द्र की पत्नी को पहले हंसी हंसी में अपने साथ रहने को कहता था, बाद में अपने साथ रहने का दबाव डालने लगा।

4- इस बात की जानकारी जब धर्मेंद्र को हुई तो हिमांशु से खिन्न होकर उसने हिमाशु की हत्या करने की योजना बनाई।

5- योजना के तहत धर्मेंद्र ने दिनांक 14/10/2022 की रात अपनी पत्नी से फोन करवाकर हिमाशु को अपने घर बुलाया, और अपने भाई प्रभात गुप्ता तथा अपनी पत्नी के साथ मिलकर हिमाशु के हाथ पैर बांधकर तकिए से मुंह दबाकर एवं बिजली का करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी और शव को अपनी गाड़ी आल्टो  K-10 में रखकर रामनगर गेट के पास अलीगंज पटियाली रोड थानाक्षेत्र राजा का रामपुर पर सड़क किनारे फेंक दिया।

6- अगले दिन दिनांक 15/10/2022 को मृतक हिमांशु गुप्ता का शव बरामद होने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।

7- दिनांक 17/10/2022 को मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। 

नोट- दिनांक 20/10/2022 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा घटना के मास्टरमाइंड धर्मेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता…

1- प्रभात गुप्ता पुत्र फूलचंद गुप्ता निवासी अगौनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा (उम्र करीब 28 वर्ष)

2- खुशबू गुप्ता पत्नी धर्मेंद्र गुप्ता निवासी अगौनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा (उम्र करीब 32 वर्ष) 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में…

1- थानाध्यक्ष संजय पाल सिंह

2- आरक्षी प्रांशुल कुमार

3- आरक्षी विनीत कुमार

4- महिला आरक्षी- रेखा

5- आरक्षी राहुल।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000