उत्तरप्रदेशगोरखपुर कर्ज में डूबे पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 15, 2022 594 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शाहपुर थाने की गीता वाटिका की धोबी गली में पिता और उसकी दो पुत्रियों के शव अलग-अलग कमरे में पंखे से लटकते हुए मिले। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें तमाम बातों के अलावा पिंजरे में बंद तोते को मुक्त करने की भी बात की गई है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों का मानना है कि एक ही पंखे से दो लड़कियों का फांसी लगाना समझ से परे है। माना जा रहा है कि जितेंद्र श्रीवास्तव और उसकी दोनों बेटियों की हत्या करके उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। लेकिन हत्यारों ने किस रंजिश में घटना को अंजाम दिया पुलिस इसी को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह भी जानकारी मिली है कि जितेंद्र श्रीवास्तव पर अलग-अलग लोगों से लगभग 11 लाख रुपए का कर्ज था कहीं इस घटना को उन्हीं लोगों ने अंजाम तो नहीं दिया जिन्होंने कर्ज दिया था फिलहाल इस पूरे मामले की विवेचना के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। समाचार 594 Share