लव जिहाद लखनऊ से जबरन नाबालिग को भगाकर हरियाणा ले जाने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद मामला सामने आया है। पारा थाना क्षेत्र से सलमान नाम के युवक ने एक नाबालिग हिंदू लड़की को लखनऊ से जबरन भगाकर हरियाणा ले गया। लड़की के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए सलमान को हरियाणा के एक चॉल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पारा थाना क्षेत्र के बजरंग विहार में की नाबालिग लड़की की दोस्ती पास में रहने वाली रोशनी से हो गई। रोशनी ने फिर उसकी दोस्ती सलमान से करवा दी। इस बीच वह लड़का नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर अपने साथ हरियाणा ले गया। नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि सलमान ने लड़की से गलत नाम बताकर दोस्ती की थी। फिर उसे डरा-धमका कर हरियाणा ले गया।

पुलिस को नाबालिग लड़की ने बताया कि सलमान ने पहले उससे दोस्ती की। बाद में बहला फुसला कर अपने साथ चलने के लिए कहा।नाबालिग ने बताया कि पहले तो वह चलने को राजी हो गई, लेकिन बाद में उसने जाने से मना कर दिया,जिसके बाद लड़के ने उसे कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह उसे मार डालेगा। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमका रहा था।डरकर वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। फिर हरियाणा ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। नाबालिग ने बताया कि उसने सलमान से शादी करने से इनकार कर दिया था। फिर भी वह उसे धमकाता रहा।उसने कहा कि अगर शादी नहीं की तो यहीं जिंदा दफना देगा। एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी परिजनों के हवाले कर दिया है।कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000