बीजेपी नेता के भाई की शादी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से रशियन डांसर की सुरक्षा में लगे बाउंसर की मौत

हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस प्रशासन की सख्ती के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सहालगें शुरू हो चुकी हैं अगर हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक नहीं लगायी गयी तो कई लोगों की जान जा सकती है। शुक्रवार को देर रात कानपुर के रेल बाज़ार थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल गार्डेन मैरेज हाल में हुआ हादसा इसका उदाहरण है। जहां पर भाजपा नेता के भाई की शादी में बुलाई गई रशियन डांसर की सुरक्षा में लगे बाउंसर सादिक की गोली लगने से हुई मौत। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता के भाई की शादी में फायरिंग करते समय बाउंसर के सिर में गोली लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस मैरेज हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है। एक बार मिस्टर यूपी और सात बार मिस्टर कानपुर रहे मोहम्मद सादिक की हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। इसी बीच गोली सीधे सादिक के सिर पर जाकर लगी जिससे वह मौके पर गिर पड़े।

पुलिस ने उसे एलएलआर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। मीरपुर कैंट निवासी मोहम्मद सादिक जिम संचालक के साथ बाउंसर भी थे। सादिक के परिवार में पत्नी आश्मा के अलावा दो बेटियां आरफा और आयरा हैं। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर रेलबाजार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को 12:20 बजे घटना की सूचना दी गई है। गोली किसने चलाई, यह गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस की लापरवाही ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। रायल गार्डन में जिस समय हर्ष फायरिंग हुई लोग डीजे पर डांस कर रहे थे जबकि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। पुलिस की लापरवाही के चलते डीजे बजता रहा। अगर रात 10 बजे ही डीजे बंद करवा दिया तो शायद यह हादसा न होता। मो.सादिक परिवार का मजबूत सहारा और कमाने वाला था जिम चलाने के साथ ही वह शादी समारोह में अतिरिक्त आय के लिये बाउंसर का भी काम करता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000