बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का ढिंढोरा पीटने वाले स्वास्थ्य महकमे की पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक ने खोली पोल

अमेठी। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का ढिंढोरा पीटने वाले अमेठी स्वास्थ्य महकमे की पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक सुरेश पासी के बीती देर रात्रि सीएचसी बाजार शुक्ल के औचक निरीक्षण ने पोल खोलकर रख दिया है। गौरतलब हो कि अमेठी के बाजार शुक्ल सीएचसी की स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विभिन्न शिकायतें उजागर हो रही थी जिसके संज्ञान में शनिवार की देर रात्रि करीब 9 बजे प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री व विधानसभा जगदीशपुर से वर्तमान विधायक सुरेश पासी बाजार शुक्ल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच गए। जहां विधायक ने देखा कि अस्पताल में लाइट तो जल रही है लेकिन आकस्मिक सेवा से लेकर लगभग सभी सेवाओं के विभागों के दरवाजों पर ताले लटक रहे हैं। यही नहीं विधायक सुरेश पासी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन भी किया लेकिन किसी ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब विधायक का फोन स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी नहीं उठाए तो आम जनसमान्य को उपचार हेतु किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता होगा।

विधायक द्वारा सीएचसी के औचक निरीक्षण का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक में हड़कंप मच गया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रकरण वायरल होते ही स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ अमेठी को प्रकरण की जांच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट करने का आदेश दिया है।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी लिखा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की लाख दावे करती हो लेकिन जिस तरह सरकार के विधायक सुरेश पासी ने अमेठी स्वास्थ्य महकमे पोल खोली है यह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश सरकार के मुंह पर खुला तमाचा है। बात यदि अमेठी जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की करें तो लगभग हर जगह भारी अनियमिताओ एवं भ्रष्टाचार का खेल अपनी जड़ें बनाए हुए हैं।और तो और जिले के अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शराब व मयखाने के अड्डे बने हुए हैं जहां ड्यूटी पर तैनात अधिकांश डाक्टर व फार्मासिस्ट दिनभर नशे की हालत में देखें जा सकते हैं। लेकिन उनपर कार्यवाही करना किसी के बलबूते की बात नहीं है।देखना अब यह है कि सीएमओ अमेठी स्वास्थ्य मंत्री के आदेश को अमल में लाते भी हैं या फिर नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000