प्रेमिका को ग्राम प्रधान ने पाइप से जमकर पीटा दी भद्दी-भद्दी गालियां थुकवाकर भी चटवाया

यूपी के गाजीपुर जिले में प्यार और फिर मंदिर में शादी करने की ऐसी सजा दी गई जिसे देखकर दिल दहल जाएगा। सजा देने वाला कोई तालिबानी नहीं बल्कि गांव का प्रधान है। कमरे में बंद एक लड़की कुर्सी पर बैठी है और हाथ में डंडा लिए ये शख्स गांव का प्रधान है। मुंह से एक लड़की के लिए सिर्फ गाली ही गाली निकली। लड़की खुद को छुपाने की कोशिश कर रही है. लेकिन ये शख्स उसके दुपट्टे को भी खींच देता है। डंडे से पिटाई करता है। यही नहीं, सजा के तौर पर प्रधान उस लड़की को जबर्दस्ती कुर्सी से नीचे उतारता है और फिर फर्श पर थुकवाकर चटवाता है। लड़की बार-बार मना करती है. वो कहती है कि थूककर ऐसी ना चटवाए। लेकिन वो प्रधान नहीं मानता है। डंडे से मारता है। फिर आखिरकार थूककर लड़की को चटवाने के लिए मजबूर कर देता है। इसके बाद उसे गंदी-गंदी गाली देता और फिर उसके प्रेमी की भी पिटाई करके उससे थूक चटवाता है।

प्रेमिका के बाद प्रेमी को भी पीटा, थूक चटवाया ये पूरा मामला यूपी के गाजीपुर जिले का बहरियाबाद थाना एरिया के भाला बुजुर्ग गांव का है. यहां क प्रेमी जोड़े ने मंदिर में जाकर कुछ दिन पहले शादी रचा ली थी. लड़की की पिटाई और थूकवाकर चटवाने वाला आरोपी शख्स ग्राम प्रधान बृजेश यादव है। अब इस पूरे मामले में एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बारे में गांव के लोगों ने बताया कि लड़की की शादी कहीं और तय हुई थी। लेकिन वो अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर थी। इसके बाद उसने मंदिर में जाकर शादी कर ली और प्रेमी के साथ दूसरी जगह छुपकर रहने लगी थी। इसके बाद गांव प्रधान उसकी तलाश किया और मिलने पर तालिबानी अंदाज में सजा दी। आरोपी प्रधान का कहना है कि मैंने पिटाई करके उसे समझाने का प्रयास किया था कि वो अपने माता पिता की बात मान ले। इसीलिए पिटाई की थी। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000