चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला,जिंदा जलने से बचे 48 यात्री,शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार दोपहर लखनऊ कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बचा है। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की चलती बस आग का गोला बन गई। बस बंथरा पहुंची थी कि इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही बस धू-धू कर जल उठी। बस चालक राजकुमार के मुताबिक आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस में कानपुर से 48 सवारियां बैठाकर लखनऊ के चारबाग लायी जा रही थीं। बंथरा के पास बस में अचानक धुआं उठने लगा और पल झपकते ही बस आग की लपटों से घिर गई। चालक ने तत्काल बस रोकी और यात्रियों ने नीचे उतरना शुरू किया। इस दौरान आग की लपटें और तेज हो गई। बस में आग लगी देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कोई नहीं हुआ हताहत गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया बस में काफी दूर से आग लगी थी। हम लोगों ने शोर मचाया और बस रुकवायी।

आनन-फानन में बस का शीशा तोड़कर सभी सवारियों को बाहर निकाल लिया गया। बस चालक ने गैस सिलेंडर से भी आग बुझाने का प्रयास किया। डरे यात्रियों ने ईश्वर को दिया धन्यवाद आनन फानन में लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी यह अभी पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद सुरक्षित बचने वाले यात्री डरे हुए और ईश्वर को धन्यवाद देते हुए दिखायी दिए। यात्रियों ने कहा कि वह जिंदा जलने से बच गए। अगर समय रहते बस रोकी नहीं जाती और लोग उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। रोडवेज बसों में पहले भी आग लग चुकी है। प्रदेश में इससे पहले भी रोडवेज बसों में आग लगने के मामले सामने आए हैं। कानपुर में बीते दिनों रावतपुर बस स्टैंड चौराहा स्थित जीटी रोड पर भी रोडवेज बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी। आज की तरह इस मामले में भी इंजन के बोनट से आग की लपटें और तेज धुंआ निकलता देखकर यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच सड़क पर यातयात थम गया और लोग आग बुझाने में जुट गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000