लखीमपुर खीरी में हिंसा का मुख्य गवाह पर तलवार से हमला, शिकायत में आशीष मिश्रा का नाम

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच तिकुनिया हिंसा मामले के मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर बीती रात धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में सर्वजीत को गंभीर चोटे आई हैं। हमले का आरोप आशीष मिश्रा और उनके करीबियों पर लगाया गया है। हमले में घायल प्रभजोत सिंह का कहना है कि वह अपने भाई सर्वजीत के साथ तिकुनिया गया था। इस दौरान तीन लोगों ने उनपर तलवार से हमला कर दिया। हमले में घायल सर्वजीत के सिर में कई टांके लगे हैं। प्रभजोत ने आरोप लगाया है कि लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के करीबियों ने हमला किया है। इस हमले को लेकर प्रभजोत ने तिकुनिया थाने में शिकायत भी की है,जहां उसने आशीष मिश्रा का नाम लिखाया है।

प्रभजोत सिंह पर हुए हमले को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि‌ यह दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का मामला है। इस घटना का लखीमपुर खीरी कांड से कोई संबंध नहीं है। एसपी ने बताया कि तिकुनिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही घायल का इलाज भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि तिकुनिया कांड में एडीजे कोर्ट ने आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। अब इसके खिलाफ गवाहों की पेशी होगी और मामले में आगे सुनवाई चलेगी। मामले में 16 दिसंबर को अभियोजन पक्ष कोर्ट में सबूत पेश करेगा। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों की खुद को बेगुनाह बताने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही 6 दिसंबर को कोर्ट ने आरोप तय करने की तारीख निर्धारित की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000