साइबर ठगी 3800 रुपये वापिस पाने के चक्कर में गंवाये 1.92 लाख रुपये

काशीपुर साइबर ठग ने 3800 रुपये वापस दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 92 हजार रूपये कि ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानपुर रोड निवासी दीपक सिंह पुत्र राजे सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 11 सितंबर 2022 को फोन पे द्वारा भुगतान किया था। लेकिन प्राप्तकर्ता के अकाउंट में पैसे नहीं पहुंचे बल्कि उनके अकाउंट से 3800 रूपये कट गये। इस पर उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की परन्तु इसका जबाव नहीं मिला तो बैंक शाखा पर जाकर शिकायत की। वहां बैंक अधिकारियों ने कहा कि ये फोन पे का मामला है वहीं शिकायत करें। दीपक ने बताया कि उन्होंने गूगल पर फोन पे के नंबर पर फोन किया तो जबाव मिला कि आपको अपने सीनियर से बात करवाती हूँ।

तुरन्त फोन आया और कहा कि मैं उपभोक्ता केयर से बोल रहा हूँ अभी मैं आपके पैसे वापिस करवा देता हूँ। इसके बाद गुमराह कर उसके खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा और उसे काल किया। समस्या बताने के बाद काल करने वाले ने अपना नाम राहुल बताया और खाते से संबंधित उससे जानकारी ली। उसने कहा कि मैं अभी लाइन पर हूँ आपके रुपये वापिस करके ही जाऊंगा। इसके बाद साइबर ठग ने उसके दूसरे खाते से एक लाख रूपये निकाल लिये। काफी बहस के बाद राहुल नाम के व्यक्ति ने धनराशि वापस करने का आश्वासन देते हुए कहा कि 24 घंटे में उसके पैसे वापस आ जायेंगे। इसके बावजूद पैसे वापस नहीं आये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साइबर ठग राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000