जिला कारागार गेट पर साथी सिपाहियों ने किया हमला, एक सिपाही हुआ घायल

रायबरेली। जिला कारागार में कैंटीन संचालित करने को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही पर बुधवार की सुबह साथी सिपाहियों ने हमला कर दिया। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में उसने पांच सिपाहियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना बुधवार प्रातः की है। जिला कारागार में तैनात सिपाही मुकेश दुबे सुबह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने आवास पर जा रहे थे। कारागार गेट के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आए पांच सिपाहियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिपाही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना की चीख-पुकार सुनकर पास ही आवासीय परिसर में रह रहे सिपाही के परिजन भी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। तब तक हमला करने वाले सिपाही मौके से भाग गए।

आनन-फानन में घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। घर सिपाही ने अपने ही साथियों पर बहुत गंभीर आरोप लगाएं है। उसने  बताया कि उसकी ड्यूटी भंडारे में लगी हुई है। कारागार के कुछ सिपाही अवैध रूप से कारागार के सामने कैंटीन चलाते है। उन सिपाहियों का कहना था कि वह भंडारे में कैदियों के खाने में कुछ मिला दे, जिससे कैदी उस खाने को पसंद न करें। सिपाही का कहना है कि उसने सिपाहियों की बात मानने से इनकार कर दिया। इसी कारण से उस पर हमला हुआ है। घायल सिपाही ने कोतवाली में कारागार के सिपाहियों विजय सिंह, सौरभ वर्मा, प्रवेश सिंह, राजीव शुक्ला और जसवंत कुमार के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000