दुकानें तोड़ने पहुंची जेसीबी के सामने लेट गई महिलाएं, हिरासत में आधा दर्जन महिलाएं

वाराणसी। बनारस के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में मंगलवार दोपहर में लोकनिर्माण विभाग, नगर निगम की सयुक्त टीम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता भारी पुलिस बल के साथ पहुचा। अतिक्रमण हटाओ दस्ते को देखते हुए कुछ अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटने लगे तो वहीं कुछ लोग अतिक्रमण हटाओ दस्ते का विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से उनकी एक ना चली। मंगलवार दोपहर में लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह, सहायक अभियंता एके सिंह, प्रोजेश चौबे अमीन, राकेश और अरुण कुमार दो जेसीबी और भारी पुलिस बल लेकर बरेका के मुख्य द्वार से भिखारीपुर तिराहे तक का अतिक्रमण हटाने पहुँचे। दस्ते को देखते ही कुछ तो अपना सामान समेटने लगे तो वही कुछ लोग अपना कागज दिखाते हुए दस्ते का विरोध करने लगे। कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गईं। विरोध कर रही आधा दर्जन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। टीम ने पुराण नक्शा के हिसाब से अपनी जमीन पर हुए अतिक्रमण को बलपूर्वक खाली करा दिया।

अतिक्रमण हटाओ दस्ते की जेसीबी जब मकानों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ी तो वहां मौजूद महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गयी। किसी भी कीमत पर दुकान और मकान को न तोड़ने के लिए अपने ऊपर से जेसीबी ले जाने को कहने लगी। इसी दौरान एक युवती ने अपने साथ ही कुछ अन्य महिलाओं पर भी ज्वलनशील पदार्थ फेक कर खुद को जलाने की कोशिश की,लेकिन वहां मौजूद महिला एसआई अंकिता कुमारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इस प्रयास को असफल कर दिया और लगभग आधा दर्जन महिलाओ को हिरासत में लेकर मंडुवाडीह थाने भेजा।लगभग 4 बजे तक भिखारीपुर तिराहे तक आधा दर्जन अतिक्रमण को जमींजोद किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान उधर से गुजरने वाले लोग भी रुक कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही देखने लगे,जिससे दोनों तरफ की लेन में जाम लग गया। जाम में फंसी कई एम्बुलेंस को पुलिस और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर गंगेश्वर मिश्रा ने जाम से बाहर निकाला। मंगलवार को अतिक्रमण बरेका मुख्य द्वार से भिखारीपुर तिराहे तक का अतिक्रमण जमींजोद किया और हाईडिल तक के अतिक्रमणकारियों को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000