फर्जी दरोगा नीली-लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार रात में ट्रक चालकों से करता था वसूली

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक फर्जी दरोगा पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि फर्जी दरोगा रात में हाईवे पर ट्रक चालकों को रोककर उनसे पैसे वसूलता था। शुक्रवार को जौनपुर जिले के रामपुर थाने की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के दौरान फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने फर्जी वर्दी और पुलिस से जुड़े अन्य फर्जी सामान भी बरामद किया है। दरअसल, जौनपुर जिले के रामपुर थाने की पुलिस जौनपुर भदोही मार्ग पर पंचवल गांव के समीप संदिगध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को लाल नीली बत्ती लगी एक स्कार्पियो आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया तो उसने अपना वाहन रोक दिया। वाहन रुकने के बाद उसमें सवार व्‍यक्‍ति वर्दी पहने हुए था और खुद को दरोगा बता रहा था। तैनाती के बारे में पूछताछ करने पर वह पुलिसकर्मियों पर रौब जमाने लगा। इसपर पुलिस को शक हो गया। पुलिसकर्मियों ने यह बात जब रामपुर थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह से बताया तो वे खुद उसके पास पहुंचे और सम्‍मानपूर्वक उसके बारे में जानकारी लिए।

इस दौरान पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शैलेंद्र कुमार भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल निवासी ग्राम शीतलटोला पोस्ट आथर थाना नवानगर जिला बक्‍सर बिहार बताया। तैनाती आदि के बारे में जानकारी लेने के बाद वह पुनः थानाध्यक्ष को भी बरगलाने लगा। उसके बाद उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से अलग-अलग दस आधार कार्ड, तीन मोहर पैड, दो एटीएम कार्ड सहित अन्‍य सामग्री बरामद की गई। पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा जो कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह भदोही जौनपुर मार्ग पर रात में ट्रक चालकों को रोककर उनसे पैसे वसूलता था। उसने यह भी बताया कि लाल नीली बत्ती गाड़ी लगाकर वह हमेशा चलता था, जिससे किसी को शक नहीं होता था। कई बार पुलिस द्वारा उसे रोका गया लेकिन उसे छोड़ दिया जाता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा ऐसे में उसने अपनी गाड़ी रोक दी। फिलहाल पकड़े गए अभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जौनपुर जिले के रामपुर थाने की पुलिस द्वारा आवश्यक और विधिक कार्रवाई की गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000