लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड की मां के गले पर घोंपा चाकू पुलिस ने आरोपी सोनम को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में गर्लफ्रेंड के इंतकाम की इंतेहा सामने आई है। लिव-इन पार्टनर के छोड़कर चले जाने से गर्लफ्रेंड इतनी नाराज हुई कि उसने ब्वॉयफ्रेंड की मां के गले में चाकू घोंप दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के जमाहर गांव में शुक्रवार की रात उस वक्त कोहराम मच गया जब यहां रहने वाली 45 साल की गुड्डी बाथम पर 21 साल की युवती सोनम कोरी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सोनम ने गुड्डी के गले पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी सोनम मौके से भाग गई। मौके पर मौजूद उसके पति राकेश बाथम ने बीच बचाव किया तो वो भी घायल हो गया। खून से लथपथ पत्नी को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। चार शहर का नाका इलाके में रहने वाली 21 साल की सोनम की दोस्ती जमाहर गांव के मोबाइल की दुकान चलाने वाले राम लखन के साथ हुई थी।

दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई और कुछ दिनों से दोनों घर छोड़कर किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे थे। दो-तीन दिन पहले अचानक राम लखन अपने लिव-इन पार्टनर सोनम को छोड़कर लापता हो गया। जिस पर सोनम ने उसकी तलाश की और जमाहर गांव पहुंच गई। यहां राम लखन उसके पुश्तैनी घर में भी नहीं मिला, तो सोनम ने उसके माता-पिता से राम लखन के बारे में पूछा। गुड्डी बाई ने बताया कि बेटा राम लखन के बारे उनको पता नहीं है। इसी बात पर सोनम और राम लखन की मां गुड्डी में बहस हो गई। नाराज सोनम ने गुड्डी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर पुरानी छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के दौरान मौजूद लोगों के बयान लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंची और हमले में घायल गुड्डी बाई के भी बयान लिए। गुड्डी के पति राकेश बाथम की रिपोर्ट पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने आरोपी सोनम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोनम को तलाश करने उसके घर पहुंची तो वह वहां से लापता थी। आज सुबह पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को पकड़ा लिया। जानकारी अमित सांघी -SSP ग्वालियर ने दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000