उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर समाजवादी पार्टी के विधायक के गनर से चलती ट्रेन में चाकू मारकर कार्बाइन लूटने वाला बदमाश हुआ गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 18, 2023 552 उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में तीन महीने पहले सपा पार्टी के विधायक मन्नू अंसारी के गनर से चलती ट्रेन में चाकू मार कर कार्बाइन लूटने कर वारदात को अंजाम सेना के भगोड़े सिपाही ने दिया था जिसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ज्वेलरी शोरूम में लूट के दौरान लोगों ने दबोचा है। आरोपी के पास से लूटी गई कार्बाइन भी बरामद हुई है। फिलहाल लखनऊ जीआरपी की एक टीम डिप्टी एसपी के अगुवाई में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा रवाना कर दी गई है। आरोपी ने ताबड़तोड़ 8 बार चाकू से हमला किया, जिससे राकेश की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. कार्बाइन लूटने वाला शख्स यूपी पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। सुल्तानपुर से लेकर लखनऊ वाराणसी के हर रूट पर सीसीटीवी खंगाले गए, ट्रेन में सफर कर रहे लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने स्केच जारी किया लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। लेकिन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लोगों ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोच लिया और कार्बाइन भी बरामद कर ली। चलती ट्रेन में गनर से कारबाईंन लूट की वारदात को अंजाम देने वाला सेना का भगोड़ा सिपाही संदीप यादव था। दुर्गा ज्वेलर्स के मालिक को दो गोली मारकर लूट करने के बाद संदीप अपनी बाइक से भागने की फिराक में था, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बाइक नहीं स्टार्ट हुई तो स्थानीय लोगों ने बहादुरी का परिचय देते हुए संदीप को घेर कर जमकर पीटा और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस ने संदीप यादव से बरामद कार्बाइन के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। फिलहाल संदीप यादव के पकड़े जाने के बाद लखनऊ जीआरपी के सीओ संजीव सिन्हा की अगुवाई में एक टीम छिंदवाड़ा रवाना कर दी गई है। अपराध 552 Share