पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो गुस्से में आकर बेटे ने सिलबट्टे से वार करके उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में डांट से नाराज होकर 14 साल के बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। किशोर की मां उसे पढ़ाई और खेलने के लिए अक्सर डांटा करती थी। डांट से नाराज होकर बेटे ने सिलबट्टे से तब तक मां का मुंह कूंचता रहा, जब तक वो मर नहीं गई। आरोपी किशोर ने मां पर 20 से ज्यादा बार हमला किया। हमले के दौरान मां का चेहरा खून से लथपथ हो गया। मां की मौत के बाद किशोर ने सबसे पहले मामा को फोन कर मां की हत्या हो जाने की बात बताई। इसके बाद उसके घर में ही सिलबट्टे को छिपा दिया। हत्या की सूचना मिलने पर किशोर के मामा फौरन मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के दौरान किशोर की बड़ी बहन कोचिंग गई हुई थी। वारदात के एक दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पुलिस को आरोपियों के पास से खास जानकारी नहीं मिली। बता दें कि 20 जनवरी की शाम को 14 साल के बेटे आदित्य ने अपनी 40 वर्षीय मां सरिता सिंह की हत्या की थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को जुवेनाइल भेज दिया है।

वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी आदित्य 5वीं कक्षा का छात्र है। आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि वह, बहन और मां साथ में रहते थे। वहीं उसके पिता सुरेंद्र सिंह दिल्ली गोरखा रेजीमेंट में सूबेदार पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह उज्जैन महाकाल में जेसीओ की ट्रेनिंग कर रहे थे। आदित्य ने बताया कि मां उसे अक्सर पीटती रहती थी। आदित्य ने बताया कि मां दीदी को कुछ नहीं कहती थीं। वहीं उसके हर काम में वह रोक-टोक करती थीं। होमवर्क करने के बाद भी न तो टीवी देखने देती और न ही मोबाइल चलाने देती। मां दोस्तों के सामने मुझे मारने लगती थीं। जिसे लेकर आदित्य के दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे। इसी बात को लेकर उसे अपनी मां पर काफी गुस्सा आता था। घटना वाले दिन भी सरिता ने बेटे आदित्य की पिटाई की थी। आरोपी ने बताया कि पिटाई होने के कुछ देर बाद उसे दीदी कोचिंग जाती दिखीं।

वहीं किशोर के अंदर घटना को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ था। उसने बताया कि घर वापस आने पर मां सो रहीं थीं। गुस्से में होने के कारण उसने सिलबट्टा से मां के मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। किशोर ने कहा कि उसे यह नहीं पता था कि मां कि मौत हो जाएगी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घर के पास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो आदित्य घर के अंदर जाते दिखा। जब पुलिस ने उससे सख्ती से मामले की पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरी घटना पुलिस को बताई। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि यह मामला बेहद भयावह है। इसकी छोटी उम्र में इतना बड़ा अपराध करना काफी बड़ी बात है। एसपी ने बताया कि बच्चे को निगरानी में रखने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना से परिवार काफी परेशान नजर आया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000