सुप्रीम कोर्ट ने एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका की खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उम्मीदवारों के एक साथ एक से ज्यादा चुनाव क्षेत्रों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। न्यायालय ने कहा कि यह ‘विधायी नीति’ का विषय है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उम्मीदवार कई कारणों से अलग-अलग सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बेंच में जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस जे बी पारदीवाला भी शामिल थे। बेंच ऐडवोकेटअश्विनी कुमार उपाध्याय की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा- 33(7) को अवैध और संविधान के दायरे से बाहर घोषित करने का अनुरोध किया गया था। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा- 33(7) एक व्यक्ति को दो निर्वाचन क्षेत्रों से किसी एक आम चुनाव या कई उपचुनावों में या द्विवार्षिक चुनाव लड़ने की अनुमति देता है।

बेंच ने कहा, ‘उम्मीदवारों को एक से अधिक सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति देना विधायी नीति का विषय है क्योंकि इस तरह का एक विकल्प देकर देश में राजनीतिक लोकतंत्र को आगे बढ़ाना आखिरकार संसद की इच्छा पर निर्भर करता है।’ उपाध्याय की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने दलील दी कि यदि कोई प्रत्याशी दो सीट से चुनाव लड़ता है और दोनों पर उसकी जीत हो जाती है, तो उसे एक सीट छोड़नी होती है जिसके बाद उपचुनाव कराना जरूरी होता है और राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।उन्होंने कहा कि 1996 में किए गए एक संशोधन से पहले, उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के लिए सीट की संख्या की कोई सीमा नहीं थी। इस संशोधन में इस संख्या को 2 तक सीमित कर दिया गया। इस पर बेंच ने कहा कि यह फैसला संसद को लेना है कि एक उम्मीदवार एक से अधिक सीट से चुनाव लड़ सकता है, या नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार     |     बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली     |     खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत     |     गुजरात के व्यापारी की बिहार में हत्या; बदमाशों ने पटना एयरपोर्ट से किया अगवा, 2 दिनों तक मारपीट के बाद हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव     |     प्रयागराज में दलित युवक की हत्या पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजा देने की मांग     |     पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 5 साल की बच्ची का अपहरण के बाद हत्या मामले में आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर     |     एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी; रो पड़ा पूरा गांव, छोटे बेटे ने गोली मारकर की हत्या     |     भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार     |     प्रॉपर्टी डीलर विधवा महिला को पिलाई शराब, हत्या कर यमुना में फेंका शव     |     पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट; 8 लोगों की मौत, 7 अन्य गंभीर रूप से घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000