कोतवाली पुलिस ने एनसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश

सिंगरौली। हर पिता की ख्वाहिश होती है कि उसका बेटा एनसीएल में नौकरी करे। इसके लिए कुछ लोग गलत रास्तेे से नौकरी पाने से भी पीछे नहीं हटते। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग ठगी का धंधा चलाते हैं जिसके शिकार होते हैं बेरोजगार। सिंगरौली जिले में एक ऐसे ही गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उक्त गिरोह लगभग ग्यारह लोगों को एनसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ चार लाख पचास हजार रूपये की वसूली की। जब नौकरी नहीं मिली तब पीड़ितों द्वारा कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज करायी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये कोतवाली पुलिस ने एनसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से पंद्रह लाख रूपये जप्त किये गये हैं। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2023 को फरियादी रमेश कुमार साहू पिता उमाशंकर साहू निवासी सूरजपुर जिला सूरजपुर द्वारा कोतवाली पहुंचकर लिखित आवेदन पेश किया गया।

फरियादी के साथ उसके लड़के को एनसीएल हेडक्वार्टर में निकली माईनिंग सरदार में भर्ती कराने तथा उसके आसपास के छत्तीसगढ़ प्रांत के अन्य दस आवेदकों को माईनिंग सरदार एवं सर्वेयर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एनसीएल निगाही परियोजना में पदस्थ अनिल गुप्ता एवं उसके सहयोगी डॉ. बजरंगी पुरी, एनसीएल सर्वेयर अमोल पटेल एवं कालरी कर्मचारी द्वारा आपस मे सांठ गांठ कर गिरोह बनाकर एक करोड़ 4 लाख पचास हजार रूपये की ठगी की गयी है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना वैढ़न में अप. क्र.  167/23 धारा 420, 120बी, 294 भादवि आरोपीगणों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के क्रम में आरोपीगणों की पता तलाश की गयी। इस दौरान कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी डा. बजरंगी पुरी पिता चणणशेष पुरी निवासी अमलोरी थाना नवानगर, अनिल गुप्ता पिता रामलल्लू गुप्ता निवासी निगाही थाना नवानगर, अमोल पटेल पिता स्व. हरिनाथ पटेल निवासी निगाही थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तो पाया गया की आरोपीगणों द्वारा फरियादी रमेश कुमार साहू एवं दस अन्य अभ्यर्थियों से भी लगभग एक करोड़ रूपये से अधिक की मोटी रकम धोखाधड़ी की गयी है। 

विवेचना के दौरान आरोपीगणों के कब्जे से 15 लाख रूपये नगद बरामद किये गये हैं एवं आरोपीगणों को माननीय न्यायालय वैढ़न के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुयी है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री बीरेन्द्र सिंह, अति पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री देवेश पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरूण पाण्डेय द्वारा संपन्न की गयी। कार्यवाही में निरीक्षक अरूण पाण्डेय, उनि उदयचंद करिहार, सउनि पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, प्रआर दीपक शिवहरे, धमेन्द्र कोल, आर. फतेबहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000