उत्तरप्रदेशबस्ती नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On Feb 22, 2023 369 उत्तर प्रदेश के बस्ती थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 374/23 धारा- 419/420/467/468/471/406/352/506 IPC मे वांछित अभियुक्त रमेश चंद्र पुत्र स्व0 साधुराम निवासी सोनहटी बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को दिनांक 21/02/23 को समय करीब 15.05 बजे हिरासत पुलिस में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। उक्त मुकदमे के सम्बंध मे न्यायालय द्वारा NBW भी जारी कराया गया था। घटना रमेश चंद्र पुत्र स्व0 साधुराम निवासी सोनहटी बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती द्वारा वर्ष-2019 में हनुमान, राजपाल, बजरेश, अवध बिहारी, मनोज व कुछ अन्य लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके पैसे ले लिया गया तथा दिनांक 03/11/2020 को फर्जी नियुक्ति पत्र नवनीत कुमार महर्षि वशिष्ठ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रामपुर बस्ती मे वार्ड ब्वाय, चपरासी तथा बाबू के पद पर दे दिया। चुकी नियुक्ति पत्र फर्जी होने के कारण नियुक्ति नही मिल सका और पैसा वापस मांगने पर लाठी डन्डा लेकर मारने के लिये दौडा लिया था। अपराध 369 Share