संपत्ति विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों कि-की गई हत्या घर के बाहर मिली खून से लथपथ चारो की लाशें

कनार्टक के हडवल्ली गांव के पास शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद के चलते हत्या की गई है। भटकल ग्रामीण थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम चार बजे के पास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान शंभु वेंकटरमण भट्ट (65), उनकी पत्नी मादेवी भट्ट (58), उनके बेटे राघवेंद्र (40) और राघवेंद्र की पत्नी कुसुमा राघवेंद्र भट्ट (32) के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार जंगलों से घिरे इस इलाके में घर एक-दूसरे से काफी दूरी पर हैं। शंभू भट्ट की लाश उनके घर से करीब 50 मीटर दूर मिली, उनके बेटे की लाश उनके पीछे करीब 25 कदम की दूरी पर मिली। एक तरफ उसकी मां का शव और दूसरी तरफ उसकी पत्नी का शव पड़ा था। चारों के शव उनके घर के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शंभू के बड़े बेटे श्रीधर की किडनी फेल होने से करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। संपत्ति में हिस्से को लेकर श्रीधर भट्ट की पत्नी विद्या भट्ट का अपने ससुर शंभू भट्ट से अनबन थी।

बड़ी बहू और उसके भाई पर लग रहा है हत्या का आरोप…

आरोप लगाया गया है कि विद्या भट्ट के भाई विनय भट्ट ने हत्या की है। इस हत्याकांड के आरोपियों में विद्या और उसके पिता श्रीधर भी शामिल हैं। (विद्या भट्ट के पति और पिता दोनों का नाम श्रीधर भट्ट है)। मुख्य आरोपी विनय मौके से फरार है। हत्या के वक्त मृतक राजू भट्ट का छह साल का बड़ा बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि उसकी तीन साल की बेटी घर के अंदर सो रही थी। दोनों सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही कारवार से एसपी विष्णुवर्धन भटकल पहुंचे और घटना का मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भटकल सरकारी अस्पताल भेजने का आदेश दिया। भटकल के पुलिस उपाधीक्षक श्रीकांत, ग्रामीण सर्किल पुलिस निरीक्षक चंदन गोपाल, भटकल सहायक आयुक्त ममता देवी, तहसीलदार अशोक भट्ट और कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल का दौरा करने वाले उत्तर कन्नड़ के अतिरिक्त एसपी सीटी जयकुमार ने स्थिति का जायजा लेते हुए संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, और तीनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भटकल ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000