प्रयागराज राजू पाल विधायक हत्याकांड के गवाह उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया ढेर

प्रयागराज। राजू पाल विधायक हत्याकांड के गवाह उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की कुछ संदिग्धों के साथ सोमवार को मुठभेड़ हुई। एक अपराधी को इस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। यह मुठभेड़ धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुई। उमेश पाल मर्डर केस के एक संदिग्ध आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस को भी गोली लगी है। घायल हालत में बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया। अरबाज नाम के बदमाश को गोली मारी गई है। पुलिस एनकाउंटर में अरबाज को जान से मार दिया गया है। अरबाज बाहुबली नेता अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद की क्रेटा गाड़ी चला रहा था।  योगी सरकार के देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी घायल अवस्था में स्ट्रेचर में लेटा हुआ है। विधायक ने ट्वीट करते हुए कहा, मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू हो गया है। उमेश पाल का हत्यारा अरबाज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए लखनऊ के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, कि 24 फरवरी की शाम उमेश पाल जो राजू पाल विधायक हत्याकांड के गवाह थे उनकी कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में कार्रवाई के क्रम में आज प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के मामले में शामिल अरबाज घायल हुआ। उसके पास एक पिस्टल मिली। अरबाज पर आरोप है कि घटना के दिन प्रयोग होने वाली गाड़ी का ये चालक था। उसने भी फायरिंग की थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उपचार के दौरान अरबाज की मृत्यु हो गई।उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अपराधी की कार चला रहा था। उसने हमला भी किया था। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। क्राइम ब्रांच को पता चला था कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हमले में घायल हुए पाल के दूसरे सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह को गंभीर हालत में यहां एसआरएन (स्वरूपरानी नेहरू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी सूचना के मुताबिक राघवेंद्र सिंह के परिजनों की इच्छा और एसआरएन के चिकित्सकों की टीम की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रविवार शाम एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सदन में खुद मोर्चा संभालते हुए प्रदेश में माफियावाद के लिए विपक्षी खासकर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए नेता प्रतिपक्ष को जमकर लताड़ लगाई थी। सीएम योगी ने सदन के अंदर कहा था कि प्रदेश के माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उमेश पाल हत्याकांड मामले पर पुलिस ने 8 टीमें लगाई गई हैं. वहीं, 7 लोगों को पकड़ा गया है। इसमें अतीक अहमद के दो बेटे भी शामिल हैं। वहीं, आज एक को पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000