माता हुई कुमाता, किरायेदार के साथ मिलकर मां ने ही बेटे की कर दी हत्या

जयपुर। राजधानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया एक मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बाद में एक्सीडेंट का रूप देने के लिए सड़क पर फेंक दिया। मां ने बेटे की हत्या अकेले नहीं की। मां ने बेटे की हत्या के लिए किरायेदारों की भी मदद ली। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा हैं की मां बेटे की हरकतों से परेशान थी। इसी वजह से उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या आरोपी मां से पूछताछ कर रही है। डीसीपी नार्थ-1 सुमन चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को आमेर थाना पुलिस गस्त पर थी। उन्हें रात करीब 1:15 बजे दिल्ली हाईवे पर राजस्थली रिसोर्ट के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। लाश हाईवे पर पड़ी थी। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगा। मृतक की पहचान कमलेश अटल 35 निवासी कुंडा कुकस के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC आमेर भिजवाया। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को छानबीन में पता चला कि कमलेश अटल करंट लगने से छत से गिर गया था। उसका आधा हिस्सा पेरेलाइज था।

वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। करीब 3 साल पहले उसकी पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया था। वह अपनी मां, बहन-भाई और बेटा-बेटी के साथ यहां रहता था। शराबी बेटे कमलेश की हरकतों से उसकी मां परेशान थी। वह शराब पीकर मां-बहन को परेशान करता था। कई बार उसने गंदी हरकतें भी की थी। शराबी बेटे की करतूत से मां परेशान थी। आखिरकार मां ने कुंडा के पास स्थित एक फैक्ट्री में किराएदारों के साथ मिलकर बेटे कमलेश की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को 3 किलोमीटर दूर हाईवे पर सड़क के किनारे फेंक दिया। हाईवे पर शव को इस तरह फेंका गया था कि पुलिस इसे एक हादसा मान ले। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और पुलिस को वारदात का संदेह हुआ। पुलिस को वारदात में मां के शामिल होने का पता चला। पुलिस अब हत्या की साजिश में शामिल किराएदारों की तलाश कर रही है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000