नेता की जमकर चप्पलो से महिला ने की पिटाई लगाया छेड़छाड़ का आरोप ... उत्तरप्रदेशसिद्धार्थ नगर पीछा कर रहे नेता जी की महिला ने चप्पलो से जमकर की पिटाई लगाया छेड़छाड़ का आरोप By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 27, 2023 715 उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला नेता का कॉलर पकड़कर उनकी पिटाई करती नजर आ रही है। यही नहीं महिला द्वारा नेता को जमकर गालियां भी सुनाई जा रही है। पूरा मामला सिद्धार्थनगर जिले के थाना सदर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नेता एक महिला का पीछा कर रहा था। जिसके बाद महिला ने नेता को सबक सिखाने की ठान ली और बीच सड़क पर ही नेता की खबर लेने लगी। महिला नेता का कॉलर पकड़कर उनकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी नेता का नाम ओम प्रकाश बताया जा रहा है। रविवार को महिला की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने नेता के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।इस संबंध में सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश के खिलाफ शांतिभंग का मुकदमा दो दिन पूर्व ही दर्ज कर दिया गया था। रविवार को महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध 715 Share