प्रतापगढ़ प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाकर परिजनों के साथ मिलकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। लीलापुर थाना क्षेत्र के नेकूहा बनवीर कच्छ गांव में एक युवक को उसकी प्रेमिका ने पहले उसे धोखे से घर बुलाया, जिसके बाद परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। दरअसल, लीलापुर थाना क्षेत्र के नेकूहा बनवीर कच्छ के 32 वर्षीय अभिनंदन सिंह का गांव की ही एक लगभग 50 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबध था। जिसका महिला के परिजन लगातार विरोध कर रहे थे। बावजूद इसके दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चलता रहा है। इसी बीच सोमवार की रात अभिनंदन को उसकी प्रेमिका ने अपने घर बुलाया था। जिसकी भनक महिला के परिजनों को लग गई।

इसी दौरान महिला के पति समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिसके बाक उसके हाथ को काट दिया और आंखें भी फोड़ दी। आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई करते हुए शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ी से वार किए। इतना ही नहीं, उसकी आंखें भी फोड़ दी। वहीं हल्ला होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अभिनंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की दो बेटियां हैं। लीलापुर थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के बड़े भाई आनंद सिंह ने बताया कि महिला ने युवक को अपने घर बुलवाई और पहले से अपने आदमियों को बैठाई थी। युवक के पहुंचने पर महिला ने उसकी हत्या करा दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ रात में हम लोग गए तो शव लेकर वापस आए अन्यथा शव भी नहीं मिलता। घटना को लेकर एडिशनल एसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र लिलापुर के एक गांव में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौके पर जांच छानबीन और पड़ताल पता लगा कि उसके साथ काफी मारपीट की गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को एक महिला द्वारा बुलाया गया था। हालांकि जहां उसे मारा पीटा गया, वहां के लोगों को यह कहना है कि युवक चोरी करने की नियत से आया था। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया और फिर मारपीट हुई। फिलहाल मृतक के परिजन की तहरीर पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल छानबीन करते हुए जो भी सबूत मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000