लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए दबोचा... मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा आरोपी सचिव फरियादी से निर्माण कार्य का भुगतान करने के एवज में मांगी थी रिश्वत By Ramesh Tiwari Rajdar On Feb 28, 2023 680 मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी चरम पर है। भिंड में लोकायुक्त की टीम ने एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी सचिव फरियादी से निर्माण कार्य का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। मामला भिंड जिले की गोहद पंचायत का है। पंचायत सचिव रसाल सिंह तोमर ने वीर सिंह नामक ग्रामीण से शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान करने के नाम पर दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन फरियादी ने ग्वालियर लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया और सही पाए जाने पर आज रिश्वतखोर सचिव को रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त डीएसपी प्रधुम्न पराशर ने बताया कि वीर सिंह ग्रामीण का शौचालय आया था। इसकी राशि का भुगतान करने के बदले पंचायत सचिव दो हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। शिकायत पर आज सकेट्री को रंगे हाथ दबोच लिया गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराध 680 Share