दो डोलियों के साथ तीन उठी अर्थियां परजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के मधवा जलालपुर गांव में मंगलवार को कोहराम मचा रहा। गांव के दो परिवारों में सोमवार रात शादी थी। रविवार को डोलियों के साथ जवान बेटों की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। बहराइच के जरवलरोड कस्बे में हुए सड़क हादसे में इसी गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी। मधवा जलालपुर गांव के दो परिवारों में रविवार को शादी थी। हादसे का शिकार हुए सूर्यप्रकाश त्रिवेदी (18-वर्ष) के पारिवारिक रिश्ते में बुआ की बरात आई थी। सूर्यप्रकाश ने घर के पास रहने वाले अपने दोस्त विकास चंद्र त्रिवेदी (30-वर्ष) के साथ शादी समारोह में खाना खाया और रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से निकल गए। इन दोनों का दोस्त विमलेश यादव (35-वर्ष) क्षेत्र के बरुवा नरेनपुर गांव अपनी ससुराल गया था। दोनों बाइक से वहां पहुंचे और विमलेश को भी साथ लेकर एक ही बाइक से बहराइच की ओर निकल गए। रात करीब 12 बजे गांव के प्रधान के पास जैसे ही बहराइच के जरवल रोड थाने से हादसे की सूचना पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। परिजनों के साथ कई गांव वाले चौपहिया व दोपहिया वाहनों से बहराइच के लिए रवाना हुए।

तीनों युवकों की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में गांव के दो परिवारों से बरात विदा हुई। लोग युवकों के शव आने का इंतजार करते रहे। शाम चार बजे जैसे ही सूर्य प्रकाश व विमलेश के शव घर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से गांव गूंज उठा। जिस गांव में कुछ देर पहले दो डोलियां उठी थीं, वहीं दो जवान बेटों की अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। पूरे दिन गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। विकास व विमलेश की पत्नी गहरे सदमे में हैं। विकास के एक तीन साल का पुत्र गोविंद भी है। इतना ही नहीं मंगलवार को विकास के परिवार से भी एक बरात गमगीन माहौल में रवाना हुई। विकास की मौत केजीएमयू लखनऊ पहुंचने से पहले हो गई। परिजन शव लेकर बाराबंकी चले गए। अब यहीं पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। सूर्यप्रकाश व विकास सोमवार रात जब दोस्त विमलेश यादव की ससुराल बरूवा नरेनपुर गए तो विमलेश की पत्नी रेनू ने उसे कहीं भी जाने से रोका था। रेनू ने विमलेश को बाइक की चाभी नहीं दी थी। लेकिन कोई नहीं माना और तीनों एक की बाइक से चल दिए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बेटे की दूसरी शादी से परेशान बुजुर्ग पिता ने 6 साल के पोते की गला घोंटकर की हत्या     |     संतराम हत्याकांड में मंत्री नंदी बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि अपराधियों की सात पीढ़ियां रखेंगी याद     |     गाजीपुर में पकड़ी गई हेरोइन की बड़ी खेप, 2.43 करोड़ रुपये के माल समेत तस्कर को किया गिरफ्तार     |     2000 रुपयों के विवाद में फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या,आरोपी फरार     |     नुपुर शर्मा के बहराइच हिंसा पर विवादित बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मांगी माफी     |     होटल के कमरे में महिला को लेकर गया पुलिस का जवान, रूम के अंदर किया ऐसा काम, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल     |     बहराइच हिंसा में अब भाजपा विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर, बीजेपी नगर अध्यक्ष समेत सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा; कार सवार तीन युवकों की हुई मौत,  दो अन्य गंभीर रूप से घायल     |     बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को मारी गोली हुई मौत     |     करवाचौथ पर चांद का इंतजार कर रहा था पति, तभी अचानक मिला पत्नी का पत्र, पढ़ते ही हुआ बेहोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000